फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former Punjab minister Tota Singh passes away in Mohali 

पंजाब: पूर्व मंत्री और दिग्गज अकाली नेता तोता सिंह का निधन, मोहाली के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

Sat, 21 May 2022 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 May 2022 12:08 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता तोता सिंह का लंबी बीमारी के बाद मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

विज्ञापन
former Punjab minister Tota Singh passes away in Mohali 
पूर्व मंत्री तोता सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

पूर्व कृषि मंत्री व शिअद नेता जत्थेदार तोता सिंह (81) का शनिवार सुबह निधन हो गया। मोहाली के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अधिकारिक जानकारी के अनुसार लंबे समय से जत्थेदार तोता सिंह बीमार चल रहे थे और सांस की तकलीफ के कारण शनिवार सुबह करीब 4:40 बजे उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन


तोता सिंह के पीए दीदार सिंह ने बताया कि 24 मई को सुबह 11 बजे जत्थेदार तोता सिंह का अंतिम संस्कार उनकी रिहायश गांव दुन्नेके में किया जाएगा। वहीं पिता की मौत का पता चलने पर तोता सिंह की छोटी बेटी व बेटा विदेश से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। जत्थेदार तोता सिंह के निधन पर शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने शोक जताया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी ट्वीट कर जत्थेदार तोता सिंह को श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा जत्थेदार के घर पर शिअद कार्यकर्ताओं का तांता लग गया है। चंडीगढ़ में जत्थेदार के घर पर शनिवार को सुबह एसजीपीसी प्रधान भी उनके परिवार के साथ शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन

विकास के मसीहा कहलाते थे तोता सिंह

बता दें कि मोगा के गांव दीदारेवाला के रहने वाले जत्थेदार तोता सिंह शिअद के वरिष्ठ उप प्रधान थे। वहीं शिअद सरकार में उन्हें दो बार कैबिनेट मंत्री का पद मिला। पंजाब सरकार में बतौर शिक्षा मंत्री और फिर कृषि मंत्री के पद पर रहे जत्थेदार तोता सिंह विकास के मसीहा कहलाते थे। पहली बार वह 1997 में मोगा विधानसभा हलका से चुनाव जीते थे और बादल सरकार ने उन्हें शिक्षा मंत्री के पद से नवाजा था। मोगा विधानसभा हलके से दो बार और धर्मकोट विधानसभा हलके से एक बार चुनाव जीतकर बादल सरकार में जत्थेदार तोता सिंह ने दो बार कैबिनेट मंत्री का रैंक हासिल किया। शिक्षा मंत्री का पद मिलने के बाद जत्थेदार तोता सिंह ने राज्य में आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित मोगा में विकास की ऐसी पटकथा तैयार की कि लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। गौर रहे कि मोगा में पांच मंजिला बना प्रबंधकीय कांप्लेक्स, जिसका नाम पांच दरियाओं के नाम से रखा गया, वह भी जत्थेदार तोता सिंह की ही देन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वड़िंग और कैप्टन ने जताया शोक

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि वयोवृद्ध अकाली नेता, जत्थेदार तोता सिंह जी के दुखद निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। वहीं पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मेरी संवेदनाएं पूर्व कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह जी के परिवार के साथ हैं जिनका आज निधन हो गया। मैं वाहेगुरु जी से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed