{"_id":"60cf0e5db91b7e20c4077de4","slug":"former-punjab-cm-parkash-singh-badal-will-appear-before-sit-on-june-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा गोलीकांड: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल नहीं हैं स्वस्थ फिर भी एसआईटी के प्रश्नों का देंगे जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा गोलीकांड: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल नहीं हैं स्वस्थ फिर भी एसआईटी के प्रश्नों का देंगे जवाब
Sun, 20 Jun 2021 03:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 20 Jun 2021 03:16 PM IST
सार
अक्तूबर, 2015 में फरीदकोट में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन अंग बिखरे मिलने के बाद कोटकपूरा में सिखों ने विरोध प्रदर्शन किया था। 14 अक्तूबर, 2015 को कोटकपूरा में पुलिस ने प्रदर्शन कर रही भीड़ पर फायरिंग कर दी थी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। उस समय प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री थे।
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसके बाद भी वह कोटकपूरा गोलीकांड मामले में मंगलवार को एसआईटी के सामने पेश होंगे। चंडीगढ़ स्थित विधायक आवास में वह मामले से जुड़े एसआईटी के सवालों के जवाब देंगे।
विज्ञापन
अक्तूबर 2015 में हुए कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पूछताछ के लिए नौ जून को नई एसआईटी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को समन भेजकर 16 जून को पेश होने को कहा था। इस मामले में मोहाली में पूर्व मुख्यमंत्री से कुछ अहम बिंदुओं पर एसआईटी को पूछताछ करनी थी। इसका खुलासा होने के बाद मामले को लेकर राज्य में सियासी हलचल शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
पिछले सोमवार को अचानक पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत खराब हो गई। शिअद की ओर से उनकी खराब सेहत को लेकर बयान जारी किया गया था। जिसकी लिखित जानकारी एसआईटी को भी दे दी गई थी। फिर शिअद की ओर से बयान दिया गया कि वह 22 जून को एसआईटी के समक्ष सेक्टर-4 स्थित विधायक आवास में एसआईटी के सवालों के जवाब देंगे।
विज्ञापन
Former Punjab CM Parkash Singh Badal will appear before SIT at his official MLA flat in Sector 4, Chandigarh on June 22 in connection with Kotkapura police firing case, says Shiromani Akali Dal, adding that he is still not in good health but keen to fulfill his 'legal duties' pic.twitter.com/hbxoqlmG3Y
— ANI (@ANI) June 20, 2021
रविवार को फिर शिअद के वरिष्ठ नेता हरचरन बैंस ने ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं है, इसके बाद भी वह 22 जून को एसआईटी के सवालों के जवाब देंगे। 22 जून को सुबह 10.30 बजे सेक्टर 4 में अपने आधिकारिक विधायक आवास में वह नई एसआईटी के समक्ष पेश होंगे।