फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Punjab CM Parkash Singh Badal will appear before SIT on June 22

कोटकपूरा गोलीकांड: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल नहीं हैं स्वस्थ फिर भी एसआईटी के प्रश्नों का देंगे जवाब

Sun, 20 Jun 2021 03:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Jun 2021 03:16 PM IST
सार

अक्तूबर, 2015 में फरीदकोट में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन अंग बिखरे मिलने के बाद कोटकपूरा में सिखों ने विरोध प्रदर्शन किया था। 14 अक्तूबर, 2015 को कोटकपूरा में पुलिस ने प्रदर्शन कर रही भीड़ पर फायरिंग कर दी थी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। उस समय प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री थे। 

विज्ञापन
Former Punjab CM Parkash Singh Badal will appear before SIT on June 22
पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसके बाद भी वह कोटकपूरा गोलीकांड मामले में मंगलवार को एसआईटी के सामने पेश होंगे। चंडीगढ़ स्थित विधायक आवास में वह मामले से जुड़े एसआईटी के सवालों के जवाब देंगे। 

विज्ञापन


अक्तूबर 2015 में हुए कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पूछताछ के लिए नौ जून को नई एसआईटी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को समन भेजकर 16 जून को पेश होने को कहा था। इस मामले में मोहाली में पूर्व मुख्यमंत्री से कुछ अहम बिंदुओं पर एसआईटी को पूछताछ करनी थी। इसका खुलासा होने के बाद मामले को लेकर राज्य में सियासी हलचल शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


पिछले सोमवार को अचानक पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत खराब हो गई। शिअद की ओर से उनकी खराब सेहत को लेकर बयान जारी किया गया था। जिसकी लिखित जानकारी एसआईटी को भी दे दी गई थी। फिर शिअद की ओर से बयान दिया गया कि वह 22 जून को एसआईटी के समक्ष सेक्टर-4 स्थित विधायक आवास में एसआईटी के सवालों के जवाब देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रविवार को फिर शिअद के वरिष्ठ नेता हरचरन बैंस ने ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं है, इसके बाद भी वह 22 जून को एसआईटी के सवालों के जवाब देंगे। 22 जून को सुबह 10.30 बजे सेक्टर 4 में अपने आधिकारिक विधायक आवास में वह नई एसआईटी के समक्ष पेश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed