फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Punjab Bharatiya Janata Party (BJP) President Kamal Sharma passed away 

पंजाब के पूर्व भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Sun, 27 Oct 2019 11:29 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 27 Oct 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
Former Punjab Bharatiya Janata Party (BJP) President Kamal Sharma passed away 
Kamal Sharma - फोटो : ANI
पंजाब के पूर्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष कमल शर्मा का निधन हो गया है। उनका निधन आज सुबह फिरोजपुर जिले में दिल का दौरा पड़ने से हुआ। शर्मा के करीबी सहयोगी ने बताया कि शर्मा (48) सुबह सैर करने गए थे उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने बताया कि उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शर्मा के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। निधन से दो घंटे पहले ही शर्मा ने ट्विटर पर लोगों को दीवाली की बधाई दी थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन

बता दें कि पूर्व प्रदेश प्रधान कमल शर्मा को मार्च 2017 में भी हार्टअटैक पड़ा था। तब डीएमसी हीरो हार्ट इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों ने उनके दिल की आरटरीज में एक स्टेंट डाला था। तब उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए थे। उस दौरान उनकी एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी भी की गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed