फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former MP Move Highcourt, Seeking Direction on Disaster Management

डिजास्टर मैनेजमेंट को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे पूर्व सांसद

Sat, 22 Mar 2014 02:54 PM IST
सुमेश ठाकुर/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमेश ठाकुर/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 22 Mar 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
Former MP Move Highcourt, Seeking Direction on Disaster Management
पंजाब के पूर्व सांसद और सिरोमणी अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह मान डिजास्टर मैनेजमेंट को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे हैं।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर 3 अक्तूबर 2013 को सतलुज नदी में हुई दुघटना का मामला उठाया है। इस दुर्घटना में 9 नाव सवारों की डूबने से मौत हो गई थी।

याचिका में हाईकोर्ट से आग्रह किया गया है कि नादर्न इंडिया फेरीज एक्ट 1878 के प्रावधानों के तहत सुरक्षा मापदंडों को लागू करने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस संजय किशन कौल पर आधारित खंडपीठ ने स्थानीय प्रशासन को इस याचिका पर विचार कर डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत उपायुक्त समाधान निकाला जाए। हाईकोर्ट ने अपने निर्देशों के साथ ही इस याचिका का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल की गई जनहित याचिका में कहा गया है कि पंजाब में डूबने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन अभी तक कोई उचित कदम नहीं उठाए जा रहे।


याचिका में कहा गया है कि अधिकारियों के लापरवाही पूर्ण रवैये के कारण हादसों दर बढ़ रही है। याचिका में हाईकोर्ट से आग्रह किया गया है कि पंजाब सरकार को नादर्न इंडिया फेरीज एक्ट, 1878 के तहत के प्रावधानों के कड़ाई से लागू करने के निर्देश जारी किए जाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed