फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former MP Jagmeet Brar attack on congress president

बराड़ ने फिर पार्टी हाईकमान पर निशाना साधा

Wed, 20 Aug 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Aug 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
Former MP Jagmeet Brar attack on congress president

कांग्रेस से निलंबित पूर्व सांसद जगमीत बराड़ ने एक बार फिर पार्टी हाईकमान पर निशाना साधा है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुए अपने निलंबन को गैर लोकतांत्रिक बताते कहा कि इसमें पार्टी संविधान को दरकिनार किया गया। हाईकमान इस बात से अंजान है कि देश भर में वर्करों की उम्मीदें टूट चुकी हैं।

विज्ञापन


बराड़ ने कहा कि उनके निलंबन को बीरेंद्र सिंह के साथ जोड़ना दर्शाता है कि लीडरशिप कुछ समझ ही नहीं रही। न तो किसी ने उनका बयान पढ़ा, न आकलन किया। उनके केस और निलबंन के मामले में एआईसीसी की हाई पॉवर अनुशासनात्मक कमेटी की मीटिंग ही नहीं बुलाई गई। न ही उन्हें पक्ष रखने के लिए बुलाया गया। उन्हें निलंबन का पत्र भी नहीं मिला। वह सिर्फ मीडिया में जारी किया गया।
विज्ञापन


बराड़ ने पार्टी प्रधान सोनिया गांधी पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एआईसीसी महासचिव जनार्दन द्विवेदी और दिग्विजय सिंह के बयान उनसे भी ज्यादा गलत प्रभाव देने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्विवेदी ने कहा था कि लोकतांत्रिक पार्टी में वन-वे ट्रैफिक नहीं होता। हमें सुनने को धैर्य रखना चाहिए। वहीं, दिग्विजय ने कहा था कि राहुल गांधी में शासक बनने का सामर्थ्य नहीं है। इन दोनों को कारण बताओ नोटिस क्यों नहीं जारी किए गए। उनकी बातों को एके एंटनी ने अपनी रिपोर्ट में दोहराया है।

बराड़ ने हाईकमान को आगाह किया कि इस अन्याय से वे कांग्रेसियों की नजरों में और गिर जाएंगे। वफादारों और दगाबाजों में फर्क समझें। आखिर में उन्होंने पार्टी प्रधान से कहा कि इस हार की जिम्मेदारी सबकी है। उनके विचारों का मकसद सिर्फ पार्टी को सुधारना था, ताकि भविष्य की चुनौतियों का सामना किया जा सके।


उनका किसी से व्यक्तिगत विरोध नहीं है। वह इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और आपके वफादार रहे हैं। ऐसे कदम उठाने से पहले सोचें। अब समय आ गया है कि पार्टी विचारों और आदर्शों पर ध्यान केंद्रित करे, न कि शख्सियतों पर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed