फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former MP Dharamvir Gandhi join Congress today all update news

Punjab: पटियाला के पूर्व आप सांसद धर्मवीर गांधी कांग्रेस में शामिल, परनीत कौर को दे चुके हैं शिकस्त

Mon, 01 Apr 2024 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 03:22 PM IST
सार

पटियाला के पूर्व आप सांसद धर्मवीर गांधी प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। वे परनीत कौर को मात दे चुके हैं। डॉ. गांधी ने पटियाला सीट पर आम आदमी पार्टी से 2014 लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
Former MP Dharamvir Gandhi join Congress today all update news
Dr Dharamvir Gandhi - फोटो : File Photo

विस्तार

पटियाला के पूर्व सांसद डा. धर्मवीर गांधी सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। डा. गांधी ने अपनी नवां पंजाब पार्टी का भी कांग्रेस में विलय कर दिया। पूरी संभावना है कि कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनावों में डा. गांधी को पटियाला सीट से मैदान में उतार सकती है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पंजाब एआईसीसी प्रभारी देवेंद्र यादव, सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा और वरिष्ठ केंद्रीय नेता पवन खेड़ा ने डा. गांधी का स्वागत किया। डा. गांधी ने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछा जाता है, लेकिन वह साफ करना चाहते हैं कि वह टिकट के लिए कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं। लेकिन अगर लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी उन्हें योग्य उम्मीदवार मानती है और टिकट देती है, तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


इस मौके पर डा. गांधी ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव का अपमान हुआ और निकाला गया, वह बहुत गलत था। इसी के विरोध में उन्होंने आप को अलविदा कहा था। डा. गांधी ने आगे कहा कि यदि लोकतंत्र की रक्षा कोई पार्टी कर सकती है, तो वह कांग्रेस ही है। मीडिया के सवाल कि क्या कांग्रेस में आने से पहले उन्हें ईडी और सीबीआई का डर नहीं लगा, तो जवाब में डा. गांधी ने कहा कि उन्हें किसी बात का डर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed