फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former Mayor of chandigarh Rajbala join BJP

चंडीगढ़ की पूर्व मेयर राजबाला भाजपा में शामिल

Fri, 15 Aug 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Aug 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
former Mayor of chandigarh Rajbala join BJP

पूर्व मेयर राजबाला मलिक कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गई हैं। एक नेता के पार्टी बदलने से पूरे शहर की राजनीति में भूचाल आ गया है। जहां एक ओर कांग्रेसी नेता सन्न रह गए हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा पार्टी कमल की तरह खिल उठी है।

विज्ञापन


राजबाला मलिक ने वीरवार को महेंद्रगढ़ में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली के दौरान यह फैसला लिया। वहीं, सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के तीन और पार्षदों के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


अब नगर निगम हाउस में भी भाजपा की सदस्यता बढ़ गई है। पार्षदों और सांसद को मिलाकर हाउस में भाजपा के 14 सदस्य हो गए हैं, जबकि कांग्रेस के अब 11 पार्षद ही बचे हैं। इसके साथ ही अगले साल के मेयर को लेकर भाजपा का रास्ता साफ बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं राजबाला

former Mayor of chandigarh Rajbala join BJP

राजबाला मलिक के हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने की भी अटकलें तेज हो गई हैं। वे पानीपत से टिकट की दावेदारी पेश कर सकती हैं। यदि वे चुनाव लड़ती हैं तो उन्हें चंडीगढ़ में पार्षद पद छोड़ना होगा।

भाजपा पार्षदों के साथ अच्छे संबंध
राजबाला मलिक वर्ष 2012 में मेयर बनी थीं। मेयर रहते हुए कांग्रेसियों से ज्यादा भाजपा पार्षदों के साथ उनके अच्छे संबंध थे। यहां तक की भाजपा पार्षदों के एजेंडे भी बिना रोकटोक के पास हो जाते थे। इसको लेकर उनका कांग्रेसी पार्षदों के साथ विवाद भी होता रहा है।  

भाजपा पार्षद व नेता विपक्ष अरुण सूद ने कहा कि पूर्व मेयर राजबाला मलिक का हम भाजपा में स्वागत करते हैं। शहर की राजनीति में उन्हें साफ छवि वाली नेता के रूप में जाना जाता है। उन्हें भाजपा पार्टी ही उन्हें सूट करती है।  

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के अनुसार यह तो अभी शुरुआत ही है। आने वाले समय में पूरा देश कांग्रेसमुक्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed