फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Lok Sabha Deputy Speaker Charanjit Atwal resigns from Akali Dal

Punjab News: चरणजीत अटवाल का अकाली दल से इस्तीफा, जालंधर उपचुनाव में बेटे को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

Wed, 19 Apr 2023 09:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Apr 2023 09:24 PM IST
सार

अटवाल को शिअद के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का बहुत करीबी माना जाता है। 2019 में उन्होंने कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी के खिलाफ जालंधर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन 366221 वोट हासिल करने के बावजूद चौधरी से 19491 वोट से हार गए थे।

विज्ञापन
Former Lok Sabha Deputy Speaker Charanjit Atwal resigns from Akali Dal
चरणजीत सिंह अटवाल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने बेटे इंदर इकबाल सिंह अटवाल द्वारा जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुने जाने के एक दिन बाद बुधवार को सीनियर अकाली नेता चरणजीत सिंह अटवाल ने शिरोमणि अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। 86 वर्षीय चरणजीत अटवाल 2004-09 तक लोकसभा के डिप्टी स्पीकर और दो बार पंजाब विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं। 

विज्ञापन


उन्हें शिअद के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का बहुत करीबी माना जाता है। 2019 में उन्होंने कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी के खिलाफ जालंधर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन 366221 वोट हासिल करने के बावजूद चौधरी से 19491 वोट से हार गए थे। इस बीच शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने जालंधर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल को समर्थन देने का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed