फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former judge convicted in absconding CBI custody Relief from high court

चंडीगढः सीबीआई कस्टडी से फरार होने के मामले में दोषी करार पूर्व जज को हाईकोर्ट से राहत

Mon, 01 Oct 2018 11:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
Former judge convicted in absconding CBI custody Relief from high court
हाईकोर्ट - फोटो : SELF

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई कस्टडी से फरार होने के मामले में दोषी करार दिए गए पूर्व जज सुरिंदर भारद्वाज को बड़ी राहत देते हुए सीबीआई अदालत द्वारा सुनाई गई एक वर्ष कैद और 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा पर रोक लगाते हुए अपील एडमिट कर ली है।

विज्ञापन


यह पहला केस नहीं था जिसमें भारद्वाज को दोषी करार दिया गया हो। करीब 9 साल पहले भी भारद्वाज को रिश्वत के एक केस में कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई थी। उस केस में भारद्वाज ने सजा के फैसले के खिलाफ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी। इसी रिश्वत केस में जब सीबीआई उनके घर पर सर्च कर रही थी, तो वे सीबीआई को चकमा देकर वहां से फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 224 के तहत केस दर्ज किया गया था। करीब 15 साल पुराने इस मामले में निचली अदालत ने 4 साल पहले भारद्वाज को बरी कर दिया था। निचली अदालत के फैसले के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन ने सेशन कोर्ट में अपील दायर कर दी थी। सेशंस कोर्ट ने 21 सितंबर को लोअर कोर्ट के फैसले को पलटते हुए भारद्वाज को दोषी करार दे यह सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सजा के इसी फैसले को भारद्वाज ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने सजा पर रोक लगाते हुए कहा कि वह इस मामले में पहले ही 9 महीने 26 दिनों की सजा काट चुके हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का एक मामला और चल रहा है। इस मामले में उन्हें जमानत मिल चुकी है। ऐसे में हाईकोर्ट ने भारद्वाज की सजा पर रोक लगाते हुए उनकी अपील को एडमिट कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed