{"_id":"591f0f6a4f1c1bc6388b45a1","slug":"former-haryana-chief-minister-attacked-on-manohar-governemt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप को लेकर बोले हुड्डा- यह जंगलराज नहीं है क्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप को लेकर बोले हुड्डा- यह जंगलराज नहीं है क्या
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 20 May 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर चिंता जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार लोगों को गुमराह करना बंद करे। प्रदेश में खत्म हो चुकी कानून-व्यवस्था और लोगों में सुरक्षा की भावना को दोबारा स्थापित करने के लिये अपराध और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। तभी असल बदलाव आएगा। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि पिछले एक हफ्ते में ही कई गैंग रेप जैसी वारदातें हो रही हैं, इसे जंगलराज नहीं तो और क्या कहा जाए?
यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि हरियाणा में आये दिन हो रही हत्या, लूट और बलात्कार की बढ़ती घटनाओं से भय का माहौल है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े और भी चौकाने वाले हैं। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध तो सारी सीमाएं लांघ चुके हैं।
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ो के हिसाब से 2015 में हरियाणा में 204 सामूहिक बलात्कार, 1070 बलात्कार और 3151 छेड़छाड़ की घटनाएं हुई हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामले में प्रदेश नंबर वन पर चला गया है। मौजूदा सरकार के 3 साल की यही एकमात्र उपलब्धि है।
विज्ञापन
हुडडा ने कहा कि रोजाना होने वाले अपराधों और बलात्कार जैसे अक्षम्य अपराध को छोटी-मोटी घटना बताने वाली ये सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है और पूरी सरकार ही अपराधियों के आगे घुटने टेक चुकी है।