फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Governor Satyapal Malik targeted PM Modi

Haryana News: सत्यपाल मलिक बोले- अदाणी के पास जो पैसा है वह प्रधानमंत्री का, विपक्षी एकता से सरकार में खलबली

Fri, 23 Jun 2023 12:11 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Jun 2023 12:11 AM IST
सार

सत्यपाल मलिक ने कहा कि जब तक सत्ता में भागीदारी नहीं होगी, हमें एकता कायम रखनी होगी। किसान, मजदूर, कमेरा वर्ग अपने अंदर जब तक एकता कायम नहीं करेगा तब तक सत्ता में भागीदारी होनी बहुत मुश्किल है। 

विज्ञापन
Former Governor Satyapal Malik targeted PM Modi
सत्यपाल मलिक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। कहा कि अदाणी के पास जो पैसा है वह प्रधानमंत्री का है। विपक्ष की एकता से मोदी सरकार में खलबली मची हुई है। सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं के घरों पर छापे मारकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। ये बातें उन्होंने गुरुवार को सांपला के सर छोटूराम संग्रहालय में कही। वह किसान, मजदूर युवा मोर्चा की महापंचायत में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक सत्ता में भागीदारी नहीं होगी, हमें एकता कायम रखनी होगी। किसान, मजदूर, कमेरा वर्ग अपने अंदर जब तक एकता कायम नहीं करेगा तब तक सत्ता में भागीदारी होनी बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि न चुनाव लड़ूंगा और न ही किसी पार्टी में जाऊंगा लेकिन जो भाजपा को हरा रहा होगा, उसकी मदद करेंगे। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को लेकर पूर्व राज्यपाल ने व्यक्तिगत हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके खानदान को 10 बार मकसूदपुर थाने से छुड़वा चुके हैं। ये छोड़ के देखे न पार्टी एक बार। पार्टी छोड़कर दूसरी जगह जाना फिर सर्वाइव करना आसान नहीं होता।

विज्ञापन

बिना सत्ता में पहुंचे किसानों का समाधान नहीं हो सकता: चढूनी

भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष गुरनाम चढूनी ने किसान, मजदूर को सत्ता में अपनी भागीदारी का आह्वान किया। कहा कि सारा कमेरा वर्ग एक मंच पर इकट्ठा होकर सरकार में भागीदारी करे। सरकार में गुंडे और पूंजीपति बैठे हैं जो अपने पक्ष में कानून बना रहे हैं। पंजाब की तरह हरियाणा में किसान संगठनों के चुनाव लड़ने पर बोले, अभी रूपरेखा तय नहीं है लेकिन सबको इकट्ठा करने की कोशिश करेंगे। राजनीति में हमारी भागीदारी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed