फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former councilor jumped into the canal in Panipat of Haryana

हरियाणा : पानीपत में पुलिस से परेशान भाजपा नेता नहर में कूदा, बचाने उतरा दोस्त भी डूबा

Thu, 19 Nov 2020 01:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Nov 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Former councilor jumped into the canal in Panipat of Haryana
मौके पर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

पटाखा प्रकरण में पुलिस से परेशान पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता हरीश शर्मा ने सुबह नौ बजे दिल्ली पैरलल नहर में छलांग लगा दी। उनको बचाने के लिए आए उनके दोस्त डिपो एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजेश शर्मा भी नहर में कूद गए लेकिन दोनों डूब गए। हरीश के भाई सतीश शर्मा भी दोनों को बचाने के लिए नहर में कूदे लेकिन उनको बचा लिया गया। गृह मंत्री अनिल विज ने मामले की जांच के लिए एडीजीपी के अध्यक्षता में दो आईपीएस अधिकारियों की एक एसआईटी गठित की है। 

विज्ञापन


घटना की सूचना भाजपा नेता के परिजनों और जिला प्रशासन को मिली तो सभी मौके पर पहुंच गए। दोनों को ढूंढने के लिए गोताखोर लगाए गए, पानी का बहाव मूनक डैम से कम करवाया गया, जाल लगाए गए, बोट तक चलाई गई लेकिन रात करीब आठ बजे तक दोनों का सुराग नहीं लग पाया था। हरीश शर्मा का परिवार, पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार, शहर विधायक प्रमोद विज, कांग्रेसी नेता वीरेंद्र शाह, मुकेश टूटेजा और शहर के सभी पार्षद मौके पर इकट्ठा हो गए। जिला प्रशासन को सख्ती से दोनों को ढूंढने के हर संभव प्रयास करने के आदेश दिए गए। 
विज्ञापन



पार्षद बेटी ने एसपी, चौकी इंचार्ज और एसआई पर लगाए आरोप
दिवाली की रात पटाखे बेचने के मामले में सिटी थाना पुलिस ने पूर्व पार्षद हरीश शर्मा और उनकी बेटी पार्षद अंजली शर्मा समेत 10 लोगों के खिलाफ 11 धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस प्रताड़ना से वह परेशान चल रहे थे। अंजलि शर्मा ने एसपी मनीषा चौधरी, तहसील कैंप चौकी इंचार्ज बलजीत और एसआई महाबीर को घटना के लिए दोषी ठहराते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की है। पार्षद ने तहसील कैंप पुलिस चौकी में शिकायत भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में बढ़ा आक्रोश

घटना का पता चलते ही तहसील कैंप के लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश बढ़ने लगा। शाम तक हजारों लोग हरीश शर्मा के घर के पास जमा हो गए। इसे देखते हुए पुलिस ने तहसील कैंप चौकी के साथ उनके निवास स्थान के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया। 

नहर किनारे मिले कपड़े
नहर में कूदने से पहले हरीश शर्मा ने नहर किनारे कपड़े निकाले। मौके से उनकी अंगूठी व अन्य सामान भी मिला। कूदने से पहले उनके भाई सतीश शर्मा, राजेश शर्मा व सोनू सलूजा ने उन्हें अंडरवियर में देखा था, जब वे नहर किनारे टहल रहे थे। 

आत्महत्या की जांच करेगी विशेष कमेटी
पानीपत में भाजपा नेता की आत्महत्या मामले की जांच विशेष कमेटी करेगी। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं। इसी मामले में गृहमंत्री ने जांच के लिए विशेष कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। विज ने कहा कि ये मामला गंभीर है। पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप भी लगे हैं। लिहाजा उन्होंने एडीजीपी संदीप खिरवार की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी गठित की है। इसमें आईपीएस राहुल शर्मा और उदय सिंह मीना शामिल रहेंगे। यह कमेटी दो दिन में अपनी जांच उन्हें सौंपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed