फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Congress MP Mohinder Singh KP to join Shiromani Akali Dal says sources

पंजाब में कांग्रेस को फिर झटका!: पूर्व सांसद मोहिंदर केपी शिअद में शामिल, सुखबीर बादल पहुंचे घर

Mon, 22 Apr 2024 03:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 03:50 PM IST
सार

महिंदर सिंह केपी जालंधर के दलित समाज में अच्छी पकड़ भी रखते हैं। वह 2009 में जालंधर से सांसद बने थे। 2014 में होशियारपुर से विजय सांपला से वह हार गए थे। वह तीन बार विधायक और राज्य में दो बार मंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन
Former Congress MP Mohinder Singh KP to join Shiromani Akali Dal says sources
मोहिंदर सिंह केपी के घर पहुंचे सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में कांग्रेस को आज एक और बड़ा झटका लगा। कांग्रेस के पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी आज शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल दोपहर में केपी के आवास पर आए और उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। 
विज्ञापन

 

केपी को जालंधर या होशियारपुर सीट से प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। शिअद प्रमुख सुखबीर बादल ने शनिवार को जालंधर के एक होटल में इसको लेकर बैठक भी की थी।

विज्ञापन


केपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सूची में शामिल हैं। शिअद को जालंधर और होशियारपुर सीट से कोई मजबूत चेहरा नहीं मिल रहा है, ऐसे में केपी शिअद के चुनावी गणित में पूरी तरह फिट बैठ रहे हैं। महिंदर सिंह केपी जालंधर के दलित समाज में अच्छी पकड़ भी रखते हैं। यहां तक कि केपी चन्नी के करीबी माने जाते हैं। वह 2009 में जालंधर से सांसद बने थे। 2014 में होशियारपुर से विजय सांपला से वह हार गए थे। वह तीन बार विधायक और राज्य में दो बार मंत्री रह चुके हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान रह चुके हैं। पुराना चेहरा होने के कारण केपी की अच्छी पकड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed