फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Congress MLA Joginder Pal Singh arrested in Pathankot

Punjab News: कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल गिरफ्तार, अवैध खनन मामले में डेढ़ साल में दूसरी बार कार्रवाई

Fri, 29 Dec 2023 10:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, पठानकोट/जालंधर/चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, पठानकोट/जालंधर/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Dec 2023 10:00 PM IST
सार

पिछले साल भी अवैध खनन के मामले में पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है जमानत मिलने के बाद उन्होंने इसी क्रशर पर अवैध खनन फिर शुरू कर दिया। पुलिस ने उनके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Former Congress MLA Joginder Pal Singh arrested in Pathankot
पूर्व विधायक जोगिंदर पाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पठानकोट पुलिस ने भोआ के पूर्व कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल और उनके एक सहयोगी को शुक्रवार को अवैध खनन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उनको पिछले साल भी जून में इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था लेकिन वह जमानत पर चल रहे थे। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर अवैध खनन में शामिल मिले। 

विज्ञापन


पठानकोट के एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि शुक्रवार को खनन विभाग के एसडीओ रावी नदी के पास कीड़ी क्षेत्र में पूर्व विधायक जोगिंदर पाल भोआ के क्रशर पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि अवैध खनन किया जा रहा है। रोकने पर मौके पर पूर्व विधायक और उनके साथी सुरजीत लाडी ने सरकारी कामकाज में हस्तक्षेप भी किया। खनन विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने बहस भी की। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से एक पोकलेन मशीन और टिप्पर भी जब्त कर लिया।

विज्ञापन

यह है मामला

पिछले साल तारागढ़ पुलिस ने गत आठ जून को खनन विभाग की शिकायत पर मैरां कलां में स्थित कृष्णा क्रशर पर छापा मार कर पोकलेन सहित तीन वाहन जब्त किए थे। दो लोगों पर केस दर्ज किया था। इनमें क्रशर पर काम करने वाले सुनील कुमार और प्रकाश शामिल थे। इस मामले में पूर्व कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल की शमूलियत पाए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था लेकिन जमानत के बाद उन्होंने फिर इसी क्रशर पर अवैध खनन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रशर में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी जोगिंदरपाल, 25 प्रतिशत पत्नी की

मामले की जांच और क्रशर के दस्तावेज खंगालने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि कृष्णा क्रशर में कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल की 50 फीसदी की हिस्सेदारी है। 25 फीसद की हिस्सेदारी उनकी पत्नी कृष्णा देवी के नाम पर है, जबकि लक्ष्य नाम का एक अन्य पार्टनर भी है। इसके बाद तारागढ़ पुलिस ने आठ जून को दर्ज एफआईआर में पूर्व विधायक जोगिंदर पाल, उनकी पत्नी कृष्णा देवी और पार्टनर लक्ष्य के नाम भी शामिल कर लिए।

जनसभा में युवक को मारा था थप्पड़

जोगिंदर पाल वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भोआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की सीमा कुमारी के मुकाबले लगभग 27 हजार मतों से जीते थे। हालांकि, वर्ष 2022 के चुनाव में उन्हें आप प्रत्याशी लाल चंद कटारूचक के हाथों लगभग इतने ही मतों से हार मिली थी। वह 2022 के चुनाव से पहले एक जनसभा में एक युवक को सवाल पूछने पर थप्पड़ मारने से चर्चा में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed