{"_id":"5d1ce73b8ebc3e3c81678fa9","slug":"former-cm-bhupinder-singh-hooda-reached-in-kharkhoda","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में मान मनौवल का दौरा जारी, राहुल गांधी को लेकर भूपेंद्र हुड्डा ने कह दी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में मान मनौवल का दौरा जारी, राहुल गांधी को लेकर भूपेंद्र हुड्डा ने कह दी ये बात
Wed, 03 Jul 2019 11:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरखौदा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरखौदा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राहुल गांधी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा कभी विकास में नंबर वन था लेकिन भाजपा सरकार ने इसे अपराध में नंबर वन बना दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में क्राइम कंट्रोल के लिए ऐसा काम हुआ था कि अपराधी प्रदेश को छोड़ गए थे लेकिन अब सरकार का तंत्र पूरी तरह फेल हो गया है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हुड्डा इंद्रा कालोनी में सरोहा खाप के प्रधान रणधीर सरोहा के पौत्र के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए पहुंचे थे। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। पार्टी में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। जहां तक राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे का सवाल है तो पूरी कांग्रेस एकजुट होकर उन्हें मनाएगी और वह पार्टी की कमान संभाले रखेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व विधायक देवराज दिवान, मनोज रिढाऊ, भूपेंद्र मलिक, ललित पंवार, कर्ण परूथी, कमल हसीजा, अशोक सरोहा, अशोक छाबडा, महेंद्र चोपडा, जयपाल कादियान, सुनील कटारिया, भारत भूषण, सुरेश भारद्वाज, कृष्ण मलिक, सुरेश जोगी, रणबीर बड़वासनी, विनोद गुप्ता, हवा सिंह ठेकेदार, बिजेंद्र मलिक, संतोष गुलिया, नीलम बाल्याण, जयपाल माछरी, जगबीर सरोहा, प्रमिंद्र जौली, हरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन