{"_id":"6107f3b9183561fd7b7cf18fc7659819","slug":"forlen-project-from-ambala-to-kaithal-will-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला से कैथल फोरलेन प्रोजेक्ट को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला से कैथल फोरलेन प्रोजेक्ट को हरी झंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
Updated Tue, 03 Jun 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-हिसार हाईवे पर अंबाला सिटी से कैथल तक फोरलेन का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है और इसका बजट भी एनएचएआई की ओर से मंजूर कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस परियोजना पर 784 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की घोषणा बीते साल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने की थी।
विज्ञापन
ये आती हैं दिक्कतें
अंबाला-हिसार हाईवे सिंगल लेन होने के कारण अक्सर यहां जाम लगा रहता है। इस कारण खास तौर पर नौकरी पेशा लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई जगह तो यह हाईवे इतना ज्यादा संकीर्ण है कि वाहन चलाना जोखिम भरा रहता है।
विज्ञापन
इस हाईवे पर बहुत ज्यादा एक्सीडेंट प्रोन एरिया भी हैं। पहले यातायात का बोझ इतना ज्यादा नहीं था, इसलिए काम चल रहा था, लेकिन अब पिछले डेढ़ दशक से हाईवे पर वाहन बहुत ज्यादा बढ़ने की वजह से ये सिंगल हाइवे ‘रिस्क हाइवे’ बन चुका है। इसी के चलते लोगों इस हाइवे को फोरलेन करने की मांग पर अड़े हुए थे।
पहले चरण में बनेगा अंबाला-कैथल हाईवे
लोगों की इसी समस्या को देखते हुए कुछ माह पूर्व हरियाणा सरकार ने इस हाईवे को पहले चरण में अंबाला से कैथल तक फोरलेन करने का ऐलान कर दिया था।
बाद में इस प्रोजेक्ट तैयार किया गया और इस परियोजना को मंजूरी के लिए नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के पास भेजा गया।