फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   forgiveness to ram rahim: sikhs organisation protest against decision

डेरा मुखी को माफी का फैसला रद्द करने की मांग

Sat, 26 Sep 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sat, 26 Sep 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
forgiveness to ram rahim: sikhs organisation protest against decision

श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच सिंह साहिबान की बैठक में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुखी संत राम रहीम को माफ करने का मामला थमता नहीं दिखाई दे रहा है। इस माफी के खिलाफ अलग-अलग सिख संगठन लगातार आवाज उठा रहे है।

विज्ञापन


सिख सद्भावना दल के मुखी बलदेव सिंह वढाला ने इस मामले में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को शनिवार को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में मांग की गई है कि पांच सिंह साहिबान एक बार फिर से डेरा सच्चा सौदा के मुखी की अपील का रिव्यू करें और उन्हें दी गई माफी को रदद् करें।
विज्ञापन


साथ ही पांच सिंह साहिबान एक बार फिर से डेरा मुखी के बायकाट का हुकमनामा जारी करें। जत्थेदार की गैर हाजिरी में संगठन की ओर से यह ज्ञापन जत्थेदार के निजी सहायक भूपिंदर सिंह को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि डेरा मुखी को किसी राजनीतिक दबाव के तहत दी गई माफी किसी भी तरह वाजिब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम रहीम की माफी: जत्थेदारों की सुरक्षा बढ़ाई

उध्ार रोपड़ में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा माफी दिए जाने के बाद सिख संगत में शुरु हुए विरोध के चलते पंजाब सरकार द्वारा तख्तों के जत्थेदारों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।



सूत्रों के अनुसार डेरा मुखी को माफ किए जाने के विरोध में हो रही बयानबाजी के मद्देनजर सरकार ने यह फैसला लिया है। पहले जत्थेदारों के साथ दो सुरक्षा कर्मी होते थे जबकि अब चार सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। डीएसपी संत सिंह धालीवाल ने सुरक्षा बढ़ाए जाने की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed