फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   forced conversions of Hindu-Christian at pakistan says kochar

'पाक में हिंदुओं-ईसाइयों का जबरन धर्म परिवर्तन'

Tue, 25 Nov 2014 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला,अमृतसर Updated Tue, 25 Nov 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
forced conversions of Hindu-Christian at pakistan says kochar

पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला फिर गरमाया है। इतिहास शोधकर्ता सुरेंद्र कोछड़ ने सोमवार पत्रकारों को बताया कि तीन साल में पाकिस्तान में 1000 हिंदू और ईसाई लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर उन्हें इस्लाम कुबूल करवाया गया है। इनमें करीब 700 ईसाई और 300 हिंदू युवतियां थीं।

विज्ञापन


कोछड़ ने दावा किया कि दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज न किए जाने के कारण धर्म परिवर्तन के सभी मामले सामने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी हिंदू सोसाइटियों ने पाक  अदालतों में पुख्ता दस्तावेजों के साथ दावा किया है कि पाकिस्तान में हर महीने करीब 25 हिंदू-ईसाई युवतियों का अपहरण करके उन्हें इस्लाम कुबूल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

हिंदू लड़कियों ने स्कूल जाना बंद किया

forced conversions of Hindu-Christian at pakistan says kochar

इसी कारण विशेष तौर पर सिंध प्रांत के ज्यादातर हिंदुओं ने अपनी बेटियों के स्कूल-कॉलेज जाने पर पाबंदी लगा दी है। पाकिस्तान के विभिन्न शहरों में ऐसे सैकड़ों मामले दर्ज हैं, जहां हिंदू लड़कियों के साथ दुराचार कर जबरन उनका धर्म बदला गया।

उन्होंने कहा कि पाक की अदालतों में भी अधिकतर मामलों में फरियाद करने वाले हिंदुओं को इंसाफ नहीं मिल पाता। पाक में रहने वाले हिंदू-सिख परिवारों की हिफाजत करना वहां की सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन पाकिस्तान इसमें पूरी तरह से नाकाम रहा है। इसलिए अब भारत सहित अन्य देशों को मानवता के आधार पर पाकिस्तान के साथ सख्ती से बातचीत करनी चाहिए ताकि वहां रह रहे कम गिनती हिंदू-सिखों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed