{"_id":"58e3c3a14f1c1b41485b417d","slug":"for-the-first-time-three-separate-categories-under-centralized-system-for-pg-courses","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगर पीजी के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस में लेना है एडमिशन तो पहले समझो सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर पीजी के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस में लेना है एडमिशन तो पहले समझो सिस्टम
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 05 Apr 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नया नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप किसी भी यूनिवर्सिटी कैंपस में चल रहे पीजी कोर्सों में एडमिशन लेना चाहते हैं तो पहले अच्छे तरीके से पूरा सिस्टम समझ लें। इसके बाद ही एडमिशन के लिए आवेदन करें। सरकार की तरफ से सेंट्रलाइज एडमिशन सिस्टम लागू होने के बाद पहली बार यूनिवर्सिटी ने तीन अलग-अलग एडमिशन कैटेगिरी बनाई है।
पीजी कोर्सों में एडमिशन के लिए इस बार सरकार ने सेंट्रलाइज एडमिशन सिस्टम शुरू किया है। इसके लिए एमडीयू और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को जिम्मेदारी दी गई है। एमडीयू को साइंस के कोर्स और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को एमए और एमकॉम सहित कुछ अन्य कोर्सों की भी जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में अगर विद्यार्थी किसी दूसरी यूनिवर्सिटी एडमिशन चाहता है तो पहले उसे संबंधित आवंटित कोर्स वाली यूनिवर्सिटी में आवेदन करना होगा।

सेंट्रलाइज सिस्टम के तहत तीन अलग-अलग कैटेगरी
यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नया नियम
इसके बाद उसे संबंधित यूनिवर्सिटी में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। वहीं इन दोनों यूनिवर्सिटी को आवंटित कोर्सों के अलावा होटल मैनेजमेंट, एमएड और एलएलबी समेत अन्य कई इंटीग्रेटिड कोर्स बाकी रह जाते हैं। इन कोर्स में एडमिशन के लिए सभी यूनिवर्सिटी अपने-अपने स्तर पर आवेदन ले सकेंगी।
ऐसे में छात्रों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह रहेगी कि जहां पहले सीधे किसी भी यूनिवर्सिटी में जाकर आवेदन कर देते थे, लेकिन अब उन्हें पहले यह समझना होगा कि वह किस कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं और वह कोर्स किस यूनिवर्सिटी को आवंटित किया गया है। ऐसे में विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विद्यार्थियों की बढ़ेगी परेशानी
यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नया नियम
एमडीयू करेगी इन कोर्सों में एडमिशन
सेंट्रलाइज सिस्टम के तहत एमडीयू में फिजिक्स, मैथमेटिक्स, केमिस्ट्री, फार्मेसी, बॉयोकेमिस्ट्री, बायो टेक्नोलॉजी, जुलॉजी, इनवायरमेंटल साइंस, बॉटनी, माइक्रो टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर बायो टेक्नोलॉजी, बायो इनफॉर्मेटिक्स और फॉरंसिक साइंस आदि कई कोर्स में एडमिशन करेगी।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में होंगे इन कोर्सों में एडमिशन
केयू में एमकॉम, एमए इकोनॉमिक्स, एमबीए दो वर्षीय, मास्टर ऑफ सोशल वर्क, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एलएलएम, एमए पॉलिटिकल साइंस, एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमए इंग्लिश, एमए हिंदी, एमए हिस्ट्री, एमए ज्योग्राफी, एमपीएड और एमए साइकोलॉजी आदि कोर्स दिए गए हैं।
कैंपस में पीजी कोर्सों के एडमिशन को लेकर तीन कैटेगिरी बनाई गई है, जिसके तहत ही एडमिशन होंगे। एडमिशन के लिए जल्दी ही पोर्टल तैयार हो जाएगा। उम्मीद है कि मई के पहले सप्ताह में पोर्टल शुरू कर दिया जाए।
- डॉ. जीपी सरोहा, निदेशक, कंप्यूटर सेंटर, एमडीयू