फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   for election, 1 box wine in just rupees Rs 10

गजब, मतदाताओं को लुभाने के लिए 10 रुपये में 1 पेटी शराब

Wed, 09 Apr 2014 12:15 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Apr 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
for election, 1 box wine in just rupees Rs 10

शहर के दो प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से मतदाताओं को लुभाने के लिए जमकर शराब बांटी जा रही हैं, लेकिन पुलिस और चुनाव आयोग ऐसे दलों के नेताओं को रोक नहीं पा रही है।

विज्ञापन


पुलिस की संभावित सख्त कार्रवाई के डर से राजनीतिक दलों के नेताओं ने शराब वितरण करने का अनोखा तरीका अपनाया हुआ है। सूत्रों की माने तो मंगलवार को शहर के अलग अलग शराब के ठेको से करीब एक हजार पेटियां बिकी हैं।
विज्ञापन


एक राजनीतिक दल की ओर से क्वालिटी और ब्रांड के हिसाब से 10,20 और 50 रुपये का नोट बांटा जा रहा है। 10 रुपये के नोट पर एसीपी, 20 रुपये के नोट पर बैग पाइपर और 50 रुपये के नोट पर रोयल स्टेग की शराब की पेटी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नोट पर एक पेटी शराब की मिल रही है। जिस किसी को एक नोट दिया जा रहा है वह खुद शराब के ठेके पर जाकर शराब की पेटी ले रहा है।

मंगलवार शाम 6 बजे तक शहर के शराब के ठेके खुले रहे और एक नोट के बदले एक पेटी शराब का खेल जमकर चला। एक नेता के अनुसार यह नोट शराब के ठेकेदारों की ओर से बांटे गए हैं।

जिनका नंबर पहले से ठेकेदार के पास नोट है। यह नोट ठेकेदारों की ओर से ही राजनीतिक दल को जारी किए गए हैं। 6 बजे के बाद से 10 अप्रैल तक शहर में ड्राई डे लागू है।

ड्राई डे पर अगर किसी से शराब मिलती है तो उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज होगा। जबकि एक अन्य राजनीतिक दल के नेताओं की ओर से पर्ची बांटी जा रही है।


यह पर्चियां भी शराब के ठेकेदारों की ओर से जारी की गई हैं। एक पर्ची पर एक शराब की पेटी मिल रही है। हर पर्ची पर संबंधित ठेकेदार ने अपने हिसाब से निशानी और हस्ताक्षर किए हुए हैं। कालोनियों और गांव में 70 प्रतिशत शराब बंट रही हैं।

स्टाक भी किया दलों के नेताओं ने
6 बजे के बाद शराब के ठेके बंद हो गए हैं ऐसे में बुधवार के लिए हर दल के नेताओं ने सैकड़ाें शराब की पेटियां अपने पास स्टाक कर ली हैं।

राजनीतिक दलों के नेताओं के अनुसार जिस लोगों के पास अभी भी नोट और पर्ची है उन्हें बुधवार को स्टाक के किए हुए पेटियों से शराब इश्यू की जाएगी।

यह शराब बुधवार को बांटी जाएगी। जबकि पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम इन स्टाक पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed