फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Footwear leather cluster to be built on 500 acres in Rohtak

दुष्यंत चौटाला का एलान: रोहतक में 500 एकड़ में बनेगा फुटवियर-लेदर क्लस्टर, ITI के छात्रों को भी दी जाएगी ट्रेनिंग

Mon, 18 Jul 2022 07:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Jul 2022 07:17 PM IST
सार

एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मांग पर दुष्यंत चौटाला ने ‘फुटवियर-लेदर’ क्लस्टर के पास ही लेबर-हॉस्टल बनाने का आश्वासन दिया, ताकि वहां काम करने वाले मजदूरों को रहने व इंडस्ट्री तक आने-जाने में परेशानी न हो।

विज्ञापन
Footwear leather cluster to be built on 500 acres in Rohtak
अधिकारियों की बैठक लेते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार रोहतक में करीब 500 एकड़ में ‘फुटवियर-लेदर’ क्लस्टर बनाएगी। इसमें उद्योगपतियों को हर प्रकार से मदद की जाएगी। करीब दो दर्जन उद्योगों के चालू होते ही वहां पर एक साल में कॉमन सर्विस सेंटर बना दिया जाएगा, जिससे उद्योगपतियों को अपने कार्य में आसानी हो सके। इसके साथ ही रोहतक शहर के आसपास के आईटीआई संस्थानों के विद्यार्थियों को फुटवियर इंडस्ट्री से जोड़कर ट्रेनिंग भी दी जाएगी। 

विज्ञापन


यह जानकारी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी। वह सोमवार को एमएसएमई के अधिकारियों व फुटवियर इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में ‘लेदर-इंडस्ट्री’ के उद्योगपतियों की मदद के लिए लेदर से संबंधित एक सेंटर-ऑफ-एक्सीलेंस भी बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मांग पर दुष्यंत चौटाला ने ‘फुटवियर-लेदर’ क्लस्टर के पास ही लेबर-हॉस्टल बनाने का आश्वासन दिया, ताकि वहां काम करने वाले मजदूरों को रहने व इंडस्ट्री तक आने-जाने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की उद्योगों को अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करने की प्रतिबद्धता के कारण ही राज्य की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, ईज ऑफ लॉजिस्टिक्स और एक्सपोर्ट रेडीनेस में उत्कृष्ट रैंकिंग आई है। इसके अतिरिक्त, निर्यात तैयारी सूचकांक (भूमि बंद श्रेणी)-2021 में राज्य को पहला और ‘लॉजिस्टिक्स इज एक्रोस डिफरेंट स्टेटस सर्वे’-2021 में दूसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार, एमएसएमई विभाग की महानिदेशक पी. अमनीत कुमार, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक विकास गुप्ता, उपमुख्यमंत्री के ओएसडी कमलेश भादु, एचएसआईआईडीसी के चीफ कोऑर्डिनेटर सुनील शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed