{"_id":"5b3da1b74f1c1bbe248b4967","slug":"food-safety-department-raid-in-chandigarh-golf-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में छापा, किचन की असलियत आई सामने, गंदगी में तैयार हो रहा था खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में छापा, किचन की असलियत आई सामने, गंदगी में तैयार हो रहा था खाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित गोल्फ क्लब के किचन में बनने वाला खाना बेहद गंदे माहौल में बनता है। इसका खुलासा फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की ओर से मारे गए छापे में हुआ। छापामारी की कार्रवाई शाम छह बजे से लेकर रात दस बजे तक जारी थी। इस दौरान विभाग ने फूड सेफ्टी एक्ट के तहत गोल्फ क्लब के किचन में फैली गंदगी और एक्ट के उल्लंघन पर क्लब का एक चालान भी काटा। इसमें करीब एक लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। क्लब के किचन में बन रहे खाने के तीन सैंपल भी भरे गए हैं।
गोल्फ क्लब में पहली बार फूड डिपार्टमेंट ने इस तरह की कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें काफी दिन से सूचना मिल रही थी कि गोल्फ क्लब के किचन में बनने वाला खाना काफी अनहाईजिनिक कंडीशन में बनता है। उसके बाद डिपार्टमेंट ने फूड इंस्पेक्टर की एक टीम गठित की और छापामारी की कार्रवाई की। कार्रवाई शुरू होते ही गोल्फ क्लब में हड़कंप मच गया। टीम ने बताया कि जब उन्होंने किचन के हालात देखे तो उनके होश उड़ गए।
एक साथ रखा था वेज और नॉनवेज खाना
क्लब के किचन में फैली अव्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वेज और नॉनवेज खाना एक साथ रखा हुआ था। किचन में खाने को रखने की कोई प्रापर जगह नहीं थी। बनाए जा रहे खाने को काफी गंदगी वाली जगह पर रखा गया था। कुछ सामान तो प्लेट में रखने के बजाय जमीन पर रखे हुए थे। मौके पर बनाए जा रहे तीन फूड आइटम के भी सैंपल टीम द्वारा लिए गए हैं। छापे के दौरान किचन पूरा गंदा था। ऐसा लग रहा था कि महीनों से सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
सभी क्लबों में मारे जाएंगे छापे
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें एक नहीं बल्कि सभी क्लबों के बारे में सूचना मिली है कि उनके यहां फूड सेफ्टी एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है। बेहद गंदगी भरी स्थिति में खाना बनाया जाता है। विभाग ने इस बात को गंभीरता से लिया है और सभी क्लबों को बारी-बारी से अचानक चेक किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी हैं गोल्फ क्लब के सदस्य
चंडीगढ़ का गोल्फ क्लब न सिर्फ शहर का बल्कि इस रीजन का सभी प्रतिष्ठित क्लब माना जाता है। हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के सभी महत्वपूर्ण लोग इसके सदस्य हैं। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इसके सदस्य हैं। इसके अलावा रानी परनीत कौर, बादल परिवार, मिल्खा सिंह, जीव मिल्खा सिंह सहित उद्योग जगत के लोग व आईएएस क्लब मेंबरों में शामिल हैं। गोल्फ में इस क्लब का न सिर्फ देश में बल्कि विश्व में भी अपनी एक जगह है। गोल्फ क्लब हर साल जूनियर लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करता है।