{"_id":"87ad1c6d7b4cb17766d6aebbeefd0b61","slug":"food-festival-at-hotel-taj-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी और नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो पहुंचिए ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी और नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो पहुंचिए ताज
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Jan 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल ताज में पंजाबी फूड फेस्टिवल शुरू हुआ जो कि 19 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान शाम 7 बजे से रात 11:30 बजे तक पंजाबी खाने के शौकीनों को पसंद के अनुसार शाकाहारी और मांसाहारी थाली परोसी जाएगी।
विज्ञापन
होटल के जनरल मैनेजर सुरिंदर सिंह ने बताया कि इस फेस्ट के दौरान हम जो थालियां परोस रहे हैं उस पर काफी रिसर्च की गई है।
हमने लाहौर, पेशावर और पंजाब के खाने और फ्लेवर की सभी बारीक जानकारियां जुटाईं। हमारे शैफ ने एक-एक डिश को 20 से 30 बार बनाकर देखा ताकि परफेक्ट स्वाद मिल सके।
विज्ञापन
हमारी थाली में आपको पंजाब के सभी स्वाद मिलेंगे। हमारे कुजिन में लोगों को जो चीज सबसे ज्यादा पसंद आएगी उसे पर्मानेंट मैन्यु में शामिल कर लेंगे।
इसी तरह की हमारी स्पेशलिएटी में पिट्ठी वाली मच्छी, इमली मलाई मुरग और मलाई मटन कोफ्ता शामिल है। इन्हें सीजनल मसालों से तैयार किया जाता है।