फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fog wreaks havoc in Chandigarh record broken on Lohri schools closed until January 17

चंडीगढ़ में कोहरे का कहर: लोहड़ी पर टूटा नौ साल का रिकॉर्ड, स्कूल 17 तक बंद; हवाई यातायात प्रभावित

Wed, 14 Jan 2026 09:43 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 09:43 AM IST
सार

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले समय में धुंध बढ़ सकती है। इसके साथ ही शीतलहर अभी जारी रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 18 जनवरी तक राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Fog wreaks havoc in Chandigarh record broken on Lohri schools closed until January 17
चंडीगढ़ में धुंध - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ कोल्ड वेव की चपेट में है। 13 जनवरी को जहां नौ साल का सबसे कम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बुधवार को भी घनी धुंध छाई हुई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मंगलवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। चंडीगढ़ में 11 जनवरी 2017 को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लोहड़ी वाले दिन का यह नौ वर्ष में सबसे ठंडा दिन है। 13 जनवरी को रेड अलर्ट रहा और मौसम विभाग ने 14 जनवरी को आरेंज अलर्ट के साथ ही 15 से 19 जनवरी तक यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में छुट्टियां बढ़ीं

मौसम विभाग द्वारा शीतलहर और घनी धुंध की चेतावनी के बाद चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाकर 17 जनवरी तक कर दिया है। वहीं, धुंध की वजह से मंगलवार को चंडीगढ़ से आने और जाने वाली नौ उड़ानों को रद्द कर दिया गया। तीस उड़ानें एक से डेढ़ घंटा लेट रहीं। सर्द उत्तरी हवाओं और साफ आसमान के कारण गलन भी बढ़ गई। शहर में सुबह के समय घना कोहरा और बर्फीली हवा चली जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।





ठंड अब तेजी के साथ बढ़ रही है। आने वाले एक सप्ताह के अंत तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। कई स्थानों पर धुंध बढ़ सकती है। -सुरिंदर पाल, निदेशक, मौसम विभाग

शहर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा

शहर में लगातार पड़ रहे कोहरे के कारण वायु प्रदूषण स्तर में इजाफा हुआ है। वायु में प्रदूषण के कण बढ़ने के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लेवल मंगलवार को एक्यूआई 234 दर्ज किया गया। एक्यूआई 200 पार जाने के कारण एयर क्वालिटी पुअर कैटेगिरी में पहुंच गई है। सेक्टर-25 का एरिया सबसे ज्यादा वायु प्रदूषित रहा। यहां एक्यूआई 271 रिकाॅर्ड किया गया। सेक्टर-22 के क्षेत्र में एक्यूआई 196 रहा। चंडीगढ़ से ज्यादा वायु प्रदूषित पंचकूला रहा, यहां एक्यूआई 284 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed