फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   flyover will be made at Tribune Chowk chandigarh for relief to jam

बड़ी राहत, ट्रिब्यून चौक पर लगने वाले जामों से मिलेगी निजात

Mon, 06 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
flyover will be made at Tribune Chowk chandigarh for relief to jam
चंडीगढ़ का ट्रिब्यून चौक - फोटो : amar ujala

चंडीगढ़ के ट्रिब्यूट चौक से गुजरने वाले लाखों वाहन चालकों को रोजाना लगने वाले जामों जल्द ही मिलेगी निजात। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्रिब्यून चौक पर फ्लाईओवर बनाए जाने की मंजूरी दे दी है। बीते शनिवार को शहर की सांसद किरण खेर ने केंद्रीय परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर ट्रिब्यून चौक पर लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराया था।

विज्ञापन


रविवार को  इंटरनेशनल एयरपोर्ट  पर सांसद किरण खेर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने पहुंचीं। वह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उतरकर हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हूईं। गडकरी ने ट्रिब्यून चौक पर पर फ्लाईओवर या अंडरपास बनाए जाने की मंजूरी दे दी। यह प्रस्ताव को 24 घंटे के भीतर अप्रूवल दिए जाने पर सांसद ने केंद्रीय परिवहन मंत्री का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन


नितिन गडकरी ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ट्रिब्यून चौक पर जाम की समस्या को लेकर सांसद किरण खेर का पत्र और फोन मिला था। वहां पर फ्लाईओवर बनाने के लिए  एक्सपर्ट्स  कंसलटेंट नियुक्त कर सर्वे कराया जाएगा और उसका डिजाइन बनवाया जाएगा। यहां पर अगर फ्लाई ओवर और अंडरपास दोनों की जरूरत होगी तो दोनों को निर्माण कराया जाएगा।  ट्रिब्यून चौक पर संयुक्त रूप से फ्लाई ओवर व अंडरपास बनाने से इस राउंड अबाउट पर वाहनों से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में यह लिखा था किरण खेर ने
सांसद खेर ने केंद्रीय मंत्री को पत्र में लिखा था कि यह महत्वपूर्ण जंक्शन नेशनल हाईवे पर पड़ता है। इसके लिए जल्द से जल्द अप्रूवल दी जानी चाहिए। एनएचएआई  तथा चंडीगढ़ प्रशासन से सलाह मशविरा करकेइसका बढ़िया डिजाइन फाइनल किया जाना  चाहिए। किरण खेर ने उम्मीद जताई कि ट्रिब्यून राउंड अबाउट पर जाम की समस्या का समाधान जल्द निकल आएगा।

ट्रिब्यून चौक से हर रोज 2.5 लाख वाहन गुजरते हैं

flyover will be made at Tribune Chowk chandigarh for relief to jam
केंद्रीय मंत्री न‌ितिन गडकरी के साथ सांसद किरण खेर - फोटो : amar ujala

रोज गुजरते हैं 2.5 लाख वाहन 
किरण खेर ने लेटर में बताया था कि चंडीगढ़ जब बना था तो वाहन बहुत कम होते थे। लेकिन अब लगातार वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। सिटी ब्यूटीफुल के दोनों साइड मोहाली, पंचकूला व दूसरी साइड जीरकपुर व डेराबस्सी पड़ते हैं। इसी चौक से होकर वाहन गुजरते हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने कंसल्टेंट की मदद से स्टडी भी करवाई थी। जिसमें सलाह दी गई थी कि इस समस्या के हल के लिए फ्लाई ओवर या अंडरपास बनाया जाना चाहिए। ट्रिब्यून चौक से हर रोज 2.5 लाख वाहन गुजरते हैं।

एक्सिस एक्सप्रेस वे बनाएंगे
केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री ने बताया कि दिल्ली- कटरा के बीच एक्सिस एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। यह एक्सप्रेस वे मुंबई और पुणे केबीच बने एक्सप्रेस वे की तर्ज पर बनाया जाएगा। अभी दिल्ली से कटरा जाने के लिए लोगों को 10 से 12 घंटे  का समय लगता है , लेकिन दिल्ली -कटरा एक्सिस एक्सप्रेस वे तैयार होने के बाद लोगों को दिल्ली से कटरा पहुंचने में सिर्फ चार घंटे का समय लगेगा। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग को 2 लाख किलोमीटर बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed