{"_id":"5da0151d8ebc3e01830a22d7","slug":"flying-sikh-milkha-singh-last-wish-regarding-olympic-medal-blind-walk-at-sector-17-plaza","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंखों पर पट्टी बांधकर चले 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह और जाहिर की अपनी आखिरी ख्वाहिश, बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों पर पट्टी बांधकर चले 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह और जाहिर की अपनी आखिरी ख्वाहिश, बोले...
Fri, 11 Oct 2019 11:13 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह आंखों पर पट्टी बांधकर चले। इस दौरान उन्होंने अपनी आखिरी ख्वाहिश भी जाहिर की, जिसे सुनकर सभी भावुक हो गए। पढ़ें विशेष इंटरव्यू...
विज्ञापन
'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मिल्खा सिंह ने कहा, मैं आज के युवाओं में आने वाला कल को देखता हूं। युवाओं को अगर सही रास्ता दिखा दिया जाए तो वह क्या नहीं कर सकते। रोम ओलंपिक में जो मेडल मेरा हाथ से निकल गया था, मेरी तमन्ना है कि इस दुनिया से जाने से पहले कोई ओलंपिक मेडल जीतकर मेरा सपना पूरा करे। मिल्खा सिंह सेक्टर 17 प्लाजा में ब्लाइंड वॉक के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाइंड वॉक में हिस्सा लेते दिव्यांग
- फोटो : अमर उजाला
मिल्खा सिंह ने कहा कि दिव्यांग बच्चों का दुख क्या होता है, इसे हर किसी को समझना चाहिए। जिनकी आंखें नहीं हैं, उन्हें कैसे मालूम होगा यह दुनिया कितनी खुबसूरत है, इसके कितने रंग हैं। प्रकृति किस तरह से हर मौसम में अलग रूप लेकर आती है। यह इन लोगों ने देखा ही नहीं। ब्लाइंड वॉक में दिव्यांग बच्चों को देखकर मिल्खा सिंह अपने आप को रोक नहीं पाए।
ब्लाइंड वॉक में हिस्सा लेते दिव्यांग
- फोटो : अमर उजाला
मिल्खा सिंह ने इस ब्लाइंड वॉक की अगुवाई करने का फैसला लिया और अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधकर दिव्यांग बच्चे का हाथ थाम लिया। उन्होंने कहा कि वह 92 वर्ष के होने वाले हैं। इसके बावजूद ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता, जब वह कसरत और जॉगिंग न करते हों। मिल्खा सिंह ने कहा कि सभी को व्यायाम करने के लिए दिन में कुछ समय जरूर निकालना चाहिए।
ब्लाइंड वॉक में हिस्सा लेते दिव्यांग
- फोटो : अमर उजाला
ब्लाइंड वॉक की खासियत यह रही कि मिल्खा सिंह के साथ पीजीआई के डायरेक्टर जगत राम सहित शहर की कई हस्तियों ने अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर इसमें हिस्सा लिया। डायलॉग हाइवे की ओर से आयोजित इस ब्लाइंड वॉक का आयोजन किया गया था। इस दौरान सभी को नेत्रदान के लिए जागरूक किया गया और एलान किया कि लोग आंखें डोनेट कर सकते हैं।