फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dispute on e auction of model of Sri Harmandir Sahib presented by SGPC to PM

Punjab: पीएम मोदी को दिए स्वर्ण मंदिर के मॉडल की नीलामी पर रार, सुखबीर बोले-नहीं संभाल सकते तो वापस कर दें

Thu, 26 Oct 2023 10:17 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 10:17 AM IST
सार

केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को मिले विभिन्न तोहफों और स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी शुरु की गई है, जिसके तहत श्री हरमंदिर साहिब के मॉडल के लिए 31 अक्तूबर शाम 5 बजे तक बोलियां आमंत्रित की गई हैं। इसके लिए बेस मूल्य 13500 रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Dispute on e auction of model of Sri Harmandir Sahib presented by SGPC to PM
केंद्र सरकार की वेबसाइट पर श्री हरमंदिर साहिब के मॉडल की ई-नीलामी संबंधी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न अवसरों पर मिले तोहफों, स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी का ऐलान किया गया है। इसके तहत प्रधानमंत्री को एसजीपीसी द्वारा भेंट किए श्री हरमंदिर साहिब के मॉडल की भी ई-नीलामी की जा रही है। इस पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कड़ा ऐतराज जताया है।

विज्ञापन


अपने ट्वीटर हैंडल पर सुखबीर बादल ने लिखा- ''मुझे यह जानकर गहरा दुख हुआ है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी को भेंट किए सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पावन मॉडल को सरकार नीलामी के तहत बेचने जा रही है। यह मॉडल अकाल पुरुष और गुरु साहिबान की बख्शीश और आशीर्वाद के पवित्र चिह्न के रूप में भेंट किया गया था और इसे नीलाम करना इसका घोर निरादर होगा। इससे सिख कौम की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी।''
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: जालंधर की दो लड़कियों ने गुरुद्वारे में रचाई शादी, परिजनों से रक्षा के लिए पहुंची हाईकोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने आगे लिखा- ''मेरी प्रधानमंत्री को नम्रतापूर्वक विनती है कि इस नीलामी को तुरंत रोका जाए। अगर सरकार खुद को इस पावन और अनमोल बख्शीश को संभालने में असमर्थ महसूस करती है तो इस पवित्र चिह्न को एसजीपीसी को वापस सौंपने की कृपा की जाए।''

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को मिले विभिन्न तोहफों और स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी शुरु की गई है, जिसके तहत श्री हरमंदिर साहिब के मॉडल के लिए 31 अक्तूबर शाम 5 बजे तक बोलियां आमंत्रित की गई हैं। इसके लिए बेस मूल्य 13500 रुपये निर्धारित किया गया है और 2 अक्तूबर को सुबह 10 बजे शुरु हुई इस मॉडल के लिए बोली 1,51,200 रुपये पर पहुंच चुकी है।ं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed