फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five years imprisonment for knife attack accused

Chandigarh News: चाकू से हमले के दोषी को पांच साल की कैद

Fri, 26 Jan 2024 03:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment for knife attack accused
चंडीगढ़। जिला अदालत ने युवक के पेट में चाकू से हमले के दोषी को वीरवार को पांच साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने गांव रायपुर कलां निवासी विकास उर्फ आइबो (23) को मंगलवार को दोषी करार देते हुए सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। दोषी ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ शिकायतकर्ता प्रेम लाल राय पर चाकू से हमला किया था। मौलीजागरां थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन



क्या था मामला...दर्ज मुकदमे के अनुसार शिकायतकर्ता प्रेम लाल राय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जून 2019 की सुबह लगभग 7.25 बजे वह कुछ लड़कों के साथ अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान विकास उर्फ आइबो और एक नाबालिग वहां आए और उससे बहस करने लगे। दोनों उसके साथ हाथापाई करने लगे। तभी दोषी आइबो ने उसे पीछे से पकड़ लिया और नाबालिग ने चाकू से उसके पेट में वार कर दिया और दोनों मौके से फरार हो गए। हमले में घायल प्रेम लाल राय को सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में भर्ती किया गया। मौलीजागरां थाना पुलिस ने प्रेम लाल की शिकायत के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 308 व 34 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया था। नाबालिग के खिलाफ जुवेनाइल होम में मामला चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed