फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five-year-old girl molested, e-rickshaw driver arrested

पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

Tue, 26 Apr 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old girl molested, e-rickshaw driver arrested
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने कॉलोनी नंबर चार निवासी ई-रिक्शा चालक आरोपी राजू (32) के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची के चाचा ने बताया कि वह सोमवार को किसी काम से डीसी ऑफिस गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे उनको स्कूल से बच्चों को लेने जाना था, इसलिए वह चले गए। उन्होंने अपनी भतीजी और भाभी को ई-रिक्शा से भेज दिया। भाभी ई-रिक्शा में पीछे की तरफ मुंह करके बैठी थीं जबकि बच्ची चालक के साथ आगे बैठी थी। इस दौरान रास्ते में आरोपी राजू बच्ची के साथ छेड़छाड़ करता रहा। ई-रिक्शा से उतरने के बाद बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। जब बच्ची की मां ने पूछा तो उसने बताया कि रिक्शे वाले ने उसके साथ गंदी हरकतें की हैं। इसके बाद परिजनों ने आरोपी को कॉलोनी नंबर चार में जाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को शिकायत दी। बच्ची के चाचा ने बताया कि वह जानते थे कि रिक्शा चालक चार नंबर कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed