फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five thousand acre land bank will be ready in Haryana.

Chandigarh News: हरियाणा में तैयार होगा पांच हजार एकड़ का लैंड बैक

Fri, 01 Dec 2023 09:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 09:07 PM IST
विज्ञापन
Five thousand acre land bank will be ready in Haryana.
उपमुख्यमंत्री डिप्टी सीएम ने की घोषणा, वित्त वर्ष 24-25 के लिए 3800 करोड़ रुपये के सड़क विकास कार्यों को मंजूरी
विज्ञापन

चंडीगढ़। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को नेशनल हाइवे और पीडब्ल्यूडी विभाग के 8500 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले करीब चार दर्जन प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। इन सभी प्रोजेक्ट्स की 25-25 करोड़ रुपये से अधिक की लागत अनुमानित की गई थी। मात्र तीन प्रोजेक्ट्स को छोड़कर बाकी सभी प्रोजेक्ट्स दी गई समय अवधि में पूरे हो जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 5000 एकड़ भूमि का लैंड-बैंक तैयार कर लें ताकि प्रोजेक्ट्स के शुरू करने में देरी न हो। वर्तमान में 550 एकड़ भूमि ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड कर दी है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि एनएच-9 और एनएच-51 को जोड़ने वाली 8.5 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क (तलवंडी राणा चौक से मिर्जापुर चौक तक) के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कैथल-राजगढ़ रोड पर सिरसौद-बिचपड़ी, चौधरीवास, मुकलान, सच्चाखेड़ा गांवों में एनएचएआई ने बाईपास बनाने की मंजूरी दे दी है। इससे जहां ग्रामीणों को भारी ट्रैफिक से निजात मिलेगी। वहीं, संभावित दुर्घटनाओं से भी बचाव होगा। उक्त गांवों में कई व्यक्ति दुर्घटनाओं में अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जींद और उचाना कस्बा का रिंग रोड बनाया जाएगा, इसकी स्वीकृति मिल गई है। झज्जर के छुछकवास गांव में बाईपास बनाने के लिए 74 प्रतिशत जमीन ई-भूमि पर अपलोड हो चुकी है, बाकी भूमि के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए संबंधित क्षेत्र के विधायक से भी अनुरोध किया है। 16 बाईपास बनाने की प्रक्रिया जारी है, जिनमें से 11 बाईपास के लिए ई -भूमि पर सहमति आ चुकी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वित्त वर्ष 24-25 के लिए करीब 3800 करोड़ रुपये के सड़क विकास कार्यों को सरकारी मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed