{"_id":"5bd57dddbdec2269935786a7","slug":"five-smart-cities-to-be-settle-like-singapore-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में सिंगापुर की तर्ज पर बसेंगे स्मार्ट पंचग्राम शहर, सरकार ने प्रारुप किया तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में सिंगापुर की तर्ज पर बसेंगे स्मार्ट पंचग्राम शहर, सरकार ने प्रारुप किया तैयार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 28 Oct 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) और कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) के दोनों ओर पांच स्मार्ट शहर बसाए जाएंगे। इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से ये शहर सिंगापुर से कम नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को स्मार्ट ही नहीं सुपरस्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरियाणा भवन, नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 105 मोहल्ला क्लीनिक को हल्ला क्लीनिक बताया और कहा कि अरविंद केजरीवाल लोगों को बरगलाने का काम करते है। दिल्ली के ये मोहल्ला क्लीनिक कहीं पशुबाडे़ बने हुए है तो इनमें कहीं गंदगी के ढेर लगे हुए है। वो हरियाणा की नीतियों को मुकाबला कहीं नहीं कर सकते।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल पंजाब में जाते हैं तो एसवाईएल पर पंजाब का हक बताते हैं दिल्ली में आते हैं तो इस पर दिल्ली का अधिकार जताते हैं। हरियाणा में आने पर एसवाईएल के मामले पर उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हुए हैं और प्रदेश में 36 ब्लाक सक्षम घोषित हो चुके है।
विज्ञापन