फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar Fire News: Six Family Person Dead in Punjab's Jalandhar House Due To Refrigerator Blast

जालंधर में आग से उजड़ा परिवार: क्या सात माह पहले खरीदा डबल डोर फ्रिज बना काल! दावे में कितना सच

Mon, 09 Oct 2023 10:09 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 10:09 AM IST
सार

रविवार रात साढ़े नौ बजे हुए हादसे की जानकारी आसपास के लोगों को धुआं देखकर मिली। लोगों का कहना है कि उन्होंने न किसी धमाके की आवाज सुनी और न ही कंप्रेसर फटने की। आग में भाजपा कार्यकर्ता, उनकी बहू और तीन पोत-पोतियों की जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Jalandhar Fire News: Six Family Person Dead in Punjab's Jalandhar House Due To Refrigerator Blast
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर वेस्ट के अवतार नगर के गली नंबर-12 में आग में एक परिवार की खुशियां और सपने झुलस गए। भाजपा कार्यकर्ता के घर में घरेलू गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आग में यशपाल सिंह घई, उनकी बहू रुचि, पोतियां दीया व मंशा और पोते अक्षय जिंदा जल गए। यशपाल के बेटे इंद्रपाल सिंह ने गंभीर हालत में सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। परिवार में अब एक बुजुर्ग ही बची हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कंप्रेसर फटा या गैस लीक हुई
हादसा कैसे हुआ, अब इसकी जांच तेज हो गई है। मृतक के भाई राज घई का कहना है कि परिवार ने सात महीने पहले डबल डोर वाला एक फ्रिज खरीदा था। फ्रिज का कंप्रेशर फटने के कारण यह हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के अधिकारी के अनुसार जब वह अंदर पहुंचे तो रसोई गैस की दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने झुलसे हुए लोगों को बाहर निकालने के बाद आग को बुझाने से पहले सिलिंडरों को बाहर निकाला था। वहीं एक पड़ोसी ने बताया कि उन्हें किसी तरह के सिलिंडर फटने या कंप्रेशर फटने की आवाज नहीं आई। जब वह खाना खाकर छत पर टहलने निकले तो धुआं निकलते देखा।




टहलने निकले लोगों ने देखा धुआं
रविवार रात करीब 9:30 खाना खाकर टहलने निकले लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा। उन्होंने दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पहले बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही 15 साल की लड़की और 12 साल के लड़के की मौत हो गई। बाद में सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान तीन अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया।



यह भी पढ़ें: Punjab: पटियाला की सेंट्रल जेल में तंबाकू की पुड़ियों के लिए कैदियों के दो गुटों में खूनी भिड़ंत, छह घायल

अवतार नगर के रहने वाले अक्षय कुमार ने बताया कि गली नंबर 12 में रहने वाले यशपाल घई की रसोई में रखे सिलिंडर से गैस लीक हो गई, जिससे मकान में आग लग गई। लोगों ने धुआं देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना की सूचना पर सांसद सुशील रिंकू, एसीपी और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed