फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab: clash between two groups of prisoners over tobacco packets in Patiala Central Jail

Punjab: पटियाला की सेंट्रल जेल में तंबाकू की पुड़ियों के लिए कैदियों के दो गुटों में खूनी भिड़ंत, छह घायल

Sun, 08 Oct 2023 07:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Oct 2023 07:05 PM IST
सार

चार गंभीर रूप से घायलों को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Punjab: clash between two groups of prisoners over tobacco packets in Patiala Central Jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में पटियाला की सेंट्रल जेल में तंबाकू की पुड़ियों को लेकर कैदियों के दो गुटों में खूनी भिड़ंत होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों तरफ से काफी पत्थरबाजी हुई, जिससे छह कैदी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जेल के अस्पताल दाखिल कराया गया। वहां डाॅक्टरों ने चार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। जेल प्रशासन की शिकायत पर संबंधित थाना त्रिपड़ी पुलिस ने वारदात में शामिल कैदियों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसपी (जेल) हरचरन सिंह गिल ने बताया कि वारदात शनिवार शाम पांच से छह बजे के बीच की है। उस समय रोजाना की तरह कैदियों को खोला हुआ था। इसी दौरान जेल के बाहरी चारदीवारी से फेंका एक पैकेट एक कैदी के हाथ लग गया, जिसमें तंबाकू की कुछ पुड़िया थीं।
विज्ञापन


इन तंबाकू की पुड़ियों को हासिल करने के लिए दूसरे गुट ने मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते ही मामला इतना बढ़ गया कि कैदियों ने एक-दूसरे पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। इस दौरान छह कैदी घायल हो गए। जैसे ही ड्यूटी पर मौजूद जेल स्टाफ ने कैदियों को आपस में भिड़ते देखा, तो तुरंत कैदियों को रोकने के बाद हालात काबू में किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनके सिरों पर पत्थर लगने से चोटें आई हैं। इनमें विकास कुमार, बलवीर, वीर व हर्ष शामिल हैं। इन चारों को राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया है, जबकि बाकी दो जेल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। एसपी (जेल) ने माना कि इस भिड़ंत में और कैदी भी शामिल थे, जिनकी पहचान की जा रही है।


थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज प्रदीप सिंह बाजवा ने बताया कि राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कैदियों के खिलाफ नशा तस्करी के केस दर्ज हैं, जबकि जेल अस्पताल में दाखिल दोनों कैदियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज है। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल कैदियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed