फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five new cities to be built on KMP in Haryana

हरियाणा: केएमपी पर बसाए जाएंगे पांच नए शहर, नौल्था गांव के पास बनेगा अंडरपास

Mon, 14 Mar 2022 10:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Mar 2022 10:56 PM IST
सार

झज्जर जिले में गांव छुछकवास से गांव बहु तक सड़क निर्माण के लिए 134 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है, जल्द ही इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Five new cities to be built on KMP in Haryana
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा सरकार की केएमपी पर पांच नए शहर बसाने की योजना है। इनमें एक शहर पलवल में भी प्रस्तावित है। पानीपत के नौल्था के पास पानीपत-रोहतक रेलवे लाइन पर अंडरपास भी बनाया जाएगा और झज्जर के छुछकवास से बहु तक सड़क के लिए हरियाणा सरकार ने 134 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा में एक सदस्य के सवाल के जवाब में दी। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने के बाद पलवल में भी विकास के नए रास्ते खुलेंगे। पलवल में आईएमटी के सवाल पर चौटाला ने कहा कि केंद्र की पदमा योजना के तहत प्रदेश सरकार ने वन-ब्लॉक वन-प्रोडक्ट का प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत पलवल में भी संभावना तलाशी जाएगी। 
विज्ञापन


इसराना के विधायक बलबीर सिंह के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पानीपत जिले के इसराना विधानसभा क्षेत्र के गांव नौल्था के पास से जो पानीपत-रोहतक रेलवे लाइन पर अंडरपास बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेकअप किया जाएगा। नौल्था की 400 एकड़ कृषि भूमि रेलवे लाइन के दूसरी तरफ है, जिससे सैकड़ों किसानों को खेत में जाने के लिए रास्ता नहीं है, क्योंकि पुराना रास्ता रेलवे द्वारा बंद कर दिया है। किसानों की इस समस्या को देखते हुए यहां जल्द अंडरपास बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब दस मीटर चौड़ी होगी सड़क, हर गांव में स्ट्रीट लाइट भी लगेंगी
झज्जर जिले में गांव छुछकवास से गांव बहु तक सड़क निर्माण के लिए 134 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है, जल्द ही इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी जाएगी। इस सड़क को 7 से बढ़ाकर 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इस पर आने वाले हर गांव में स्ट्रीट-लाइट लगाई जाएगी। झज्जर के स्कूल, कॉलेज के सामने से गुजरने वाली और छुछकवास की तरफ जाने वाली सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। छुछकवास-झज्जर मार्ग के नवीनीकरण का काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिसार, तोशाम, बाढड़ा, सतनाली, महेंद्रगढ़, कनीना और रेवाड़ी से होते हुए केएमपी से जुड़ने वाले नए प्रस्तावित हाईवे को भी अपनी सहमति दे दी है। 

अप्रैल में युद्धस्तर पर होगी ग्रामीण जलघरों की सफाई
गांवों में स्थित सभी जलघरों की सफाई अप्रैल 2022 में युद्ध स्तर पर होगी। इसके लिए अधिकारी कार्य योजना तैयार करेंगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को यहां मनरेगा से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली भी उपस्थित रहे।

चौटाला ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में मनरेगा के तहत करीब 750 करोड़ रुपये के कार्य करवाए गए। वर्ष 2022-23 के लिए अधिकारी 1250 करोड़ के कार्यों का लक्ष्य लेकर चलें ताकि ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक काम हो सकें। इससे मजदूरों को रोजगार मिलेगा। मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों को लेकर अधिकारी योजना बनाएं। उन क्षेत्रों की पहचान करें जिनमें काम करने से समाज के बड़े तबके को लाभ हो या उनके जीवन को सहज व सरल बनाने में सहयोग मिले। 

ग्रामीण स्टेडियमों व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी के जलघरों के लिए प्राथमिकता के आधार पर सुधार योजनाएं बनाएं। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को कहा कि वे मनरेगा के कार्यों के बारे में जिलों के संबंधित अधिकारियों से नियमित अपडेट लेते रहें। माह में कम से कम एक समीक्षा बैठक अवश्य लें। उपमुख्यमंत्री ने मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों की विभागवार समीक्षा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed