फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five killed in road accidents in Punjab

पंजाब में सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, बरनाला में मां-बेटे ने तोड़ा दम

Thu, 19 Mar 2020 01:33 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Five killed in road accidents in Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

तपामंडी के पास बाबा इंदर दास डेरे के नजदीक बाइक और स्कार्पियो कार की टक्कर बुधवार की सुबह हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बाइक को कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में मां की तो मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटे ने कुछ ही घंटों बाद इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार बरनाला बठिंडा नेशनल हाईवे पर तपामंडी के पास बाबा इंदर दास डेरे के नजदीक बाइक पर तपा निवासी छात्र प्रीतम दास अपनी माता बंत कौर से साथ बरनाला से तपा की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बाइक को कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में मां बंत कौर की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेट प्रीतम दास को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


 थाना तपा के प्रभारी नारायण दास ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक प्रीतम दास पंजाबी यूनिवर्सिटी ढिल्लवां का छात्र था। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बुढलाडा: सड़क हादसे में डेरा प्रेमी की मौत 

डेरा के पांच प्रेमियों की सड़क हादसे में मौत के बाद गंभीर रूप से चार जख्मी व्यक्तियों में से एक अन्य डेरा प्रेमी की मौत हो गई है।  वहीं अब सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 6 हो गई। जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में जख्मी तरसेम सिंह (54) वासी बच्छोआना की विगत रात सिरसा के एक प्राईवेट अस्पताल में मौत हो गई, जबकि घायल शमी और सुरजीत सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के अन्य जख्मी जीवन सिंह व संजीव कुमार को पहले ही अस्पताल में से छुट्टी दी जा चुकी है।

फरीदकोट: तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत 
गांव भाणा में खाना खाने के बाद सड़क पर सैर करने वाले लोगों को एक तेजरफ्तार स्कार्पियों गाड़ी ने टक्कर मार दीं। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान गांव भाणा निवासी लवजीत कौर (25) पत्नी सुखजिंदर सिंह के रूप में हुई। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सुखजिंदर सिंह ने बताया कि घटना वाले दिन 16 मार्च वह अपनी पत्नी लवजीत कौर, ताये के बेटे रिक्की और पड़ोसी की लड़की अमृतपाल कौर के साथ खाना खाने के बाद गांव से चमेली को जाने वाली सड़क पर सैर कर रहे थे। इस दौरान रात करीब सवा 9 बजे एक तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। सुखजिंदर सिंह व अमृतपाल कौर तो खेतों की तरफ गिर गए, जबकि लवजीत कौर व रिक्की को गंभीर चोटें लगी। घायलों को तुरंत गुरुगोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने लवजीत कौर को मृत घोषित कर दिया। 

नूरपुरबेदी: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत 
नूरपुरबेदी-गढ़शंकर मुख्य मार्ग पर स्थित गांव सिंहपुर में बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल और चालक दोनों दूर खेतों में जा गिरे। हादसे उपरांत कार चालक फरार हो गया। मृतक की पहचान लटुरन कुमार के रूप में हुई है।

मृतक के पिता बहादुर शर्मा पुत्र कैलू शर्मा वासी टोला बलूह ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र लटुरन जो राज मिस्त्री का कार्य करता है। सुबह करीब साढे़ 8 बजे मोटरसाइकिल से कार्य करने के लिए निकला था। गांव सिंहपुर स्थित पीर बाबा जिंदा स्कूल समीप एक तेज रफ्तार  कार ने मोटर साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर फरार चालक जरनैल सिंह पुत्र बीर सिंह खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed