{"_id":"598ca6924f1c1b6d2e8b45ad","slug":"five-hospitalised-after-chlorine-gas-leak-from-waterworks","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिक्विड क्लोरीन लीक, आशियाना फ्लैट छोड़ ढकौली भागे 200 लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिक्विड क्लोरीन लीक, आशियाना फ्लैट छोड़ ढकौली भागे 200 लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
Panchkula News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह करीब साढ़े पांच बजे सेक्टर-20 स्थित आशियाना फ्लैट्स में क्लोरीन गैस के लीक होने से लोगों की जान पर बन आई। पानी के पंप हाउस पर लगे क्लोरीनेटर से यह गैस लीक हुई। गैस की चपेट में आने से दो फायर कर्मियों सहित 35 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो को पीजीआई रेफर किया गया। हालांकि बाद में एक को पीजीआई से छुट्टी दे दी गई। हालात काबू करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फायर, पुलिस समेत अन्य विभागों के कर्मी सहित मेयर भी मौके पर पहुंचीं।
वीरवार को अलसुबह आशियाना फ्लैट्स में अचानक क्लोरीन गैस की बदबू फैल गई। जब तक लोग समझ पाते पानी के पंप हाउस के इर्द-गिर्द दर्जनों घरों में रह रहे लोगों का दम घुटने लगा। सिर, गले और छाती में दर्द के साथ-साथ कुछ लोग बेहोश होकर गिर पड़े। जान बचाने के लिए लोग घरों से निकलकर पंजाब के ढकोली जा पहुंचे। गैस लीकेज से मजबूरन घरों से 200 से अधिक लोग आशियाना छोड़ भागने को मजबूर हो गए। अस्पताल में भर्ती लोग सिर दर्द और जलन से काफी देर परेशान रहे।
छोटे बच्चों को तुरंत उपचार दिया गया, ताकि उनकी हालत खराब न हो। करीब एक बजे तक आधे से अधिक लोगों को इलाज के बाद घर भेजा गया, लेकिन शाम तक पीजीआई में में एक का इलाज चल रहा था। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक क्लोरीनेटर के सिलेंडर में वॉल्व की खराबी से अचानक गैस का रिसाव हो गया। इसे नियंत्रित करने के लिए पानी डालने के साथ साथ फायर कर्मियों को भी बुलाया गया। दो गाड़ियों ने हालात को काबू किया।