फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five central leaders of BJP will visit Haryana in 15 days

Chandigarh News: 15 दिनों में भाजपा के पांच केंद्रीय नेता हरियाणा का करेंगे दौरा

Sun, 30 Jun 2024 04:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Five central leaders of BJP will visit Haryana in 15 days
-हरियाणा प्रभारी केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान के साथ चार केंद्रीय नेता भी रहेंगे मौजूद
विज्ञापन

-प्रदेश के सभी 22 जिलों में देंगे दस्तक, कार्यकर्ताओं से लेंगे फीडबैक


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अभी से पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय मंत्री और हरियाणा भाजपा के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान अपने साथ केंद्र के चार नेताओं को लेकर आगामी 15 दिनों में पूरे हरियाणा की धरती को नापेंगे। इसके लिए एक दिन में दो-दो जिलों को नापने का शेड्यूल तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे जारी किया जाएगा और प्रत्येक जिले में केंद्रीय नेताओं की यह कमेटी दस्तक देगी।
हरियाणा का दौरा करने वाली टीम में धर्मेंद्र प्रधान के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, सह प्रभारी बिपल्ब देब, राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया और राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र नागर शामिल होंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके उनसे फीडबैक लिया जाएगा और इसी आधार पर घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। इसके अलावा, बैठकों में विधानसभा हलकों में संभावित उम्मीदवारों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। बाद में पांचों नेताओं की यह कमेटी हाईकमान को हरियाणा की रिपोर्ट सौंपेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर टिकटों का वितरण होगा। इसके अलावा भाजपा हाईकमान कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगा, ताकि नाराज और घर बैठे कार्यकर्ताओं को बाहर लाया जा सके। दूसरा, केंद्र में सरकार बनने के बाद भाजपा हाईकमान ये भी संदेश देना चाहता है कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व कितना गंभीर है। खास बात ये है कि पांचों केंद्रीय नेता हरियाणा से बाहर के हैं और वे खुद सीधे तौर पर जिला कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे, जिससे जहां भी कोई कमियां हैं तो वो भी सामने आएंगी।
विज्ञापन



सभी 90 सीटों पर लड़ेगी भाजपा, कांग्रेस के पास एजेंडा नहीं
भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के पहले सत्र के बाद शनिवार को पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा की अंदरूनी बैठक में यह तय हो गया है कि किसी भी पार्टी के साथ चुनाव से पहले गठबंधन करके साझा चुनाव नहीं लड़ा जाएगा। भाजपा सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा प्रभारी ने कहा कि आज केंद्र हो या हरियाणा प्रदेश हो, विपक्षी दल कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस ने केवल अपने स्वार्थों की राजनीति को ही आगे बढ़ाया है। हरियाणा में सुशासन के आधार पर तीसरी बार सरकार बनाई जाएगी। यहां के लोग राजनीतिक स्थिरता चाहते हैं जो केवल भाजपा ही दे सकती है।



प्रधान बोले-राव इंद्रजीत में नहीं नाराजगी

धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी के पुराने नेताओं की अनदेखी तथा दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को तवज्जो दिए जाने पर कहा कि जो व्यक्ति भाजपा की नीतियों में विश्वास करते हुए पार्टी में आता है, वह भाजपाई है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, अनिल विज तथा कई अन्य नेताओं की नाराजगी पर प्रधान ने कहा कि राव इंद्रजीत कतई नाराज नहीं हैं। यहां आने से पहले उनकी हरियाणा के संबंध में विस्तार से बातचीत हुई है। समय आने पर सभी नेता एक मंच पर दिखाई देंगे। वहीं, हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा चुनाव प्रभारी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को जनादेश दिया था। यह बदलाव पार्टी की रणनीति का हिस्सा था। भाजपा हरियाणा से पहले कई राज्यों में मुख्यमंत्रियों को बदल चुकी है। भाजपा कई तरह प्रयोग करती रहती है। पहले भी कई राज्यों में ऐसा हुआ है। हरियाणा में नायब सैनी जैसे अच्छे कार्यकर्ता को मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed