फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   first session of Punjab's 15th Assembly will begin on March 24

पंजाब की 15वीं विधानसभा का पहला सत्र 24 से, 27 को स्पीकर का चुनाव

Sun, 19 Mar 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Mar 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
first session of Punjab's 15th Assembly will begin on March 24
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब की 15वीं विधानसभा का पहला सत्र 24 मार्च से आरंभ होगा। यह फैसला पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की शनिवार को हुई पहली बैठक के दौरान लिया गया। मंत्रिमंडल ने पहले समागम में राज्यपाल के भाषण को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है।
विज्ञापन


विधानसभा के चुने गए नये सदस्य 24 और 27 मार्च को शपथ लेंगे। स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव 27 मार्च को होगा। राज्यपाल का भाषण 28 मार्च को होगा। इसके बाद 29 मार्च को राज्यपाल के भाषण पर धन्यवाद के प्रस्ताव और बहस के अतिरिक्त वर्ष 2016-17 की अनुपूरक मांगें और वर्ष 2017-18 के लिए लेखा अनुदान प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने एक और फैसला लेते हुए सेवानिवृत्त सीनियर आईएएस अधिकारी सुरेश कुमार को भारत सरकार के कैबिनेट सचिव के बराबर दर्जे पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव की नियुक्ति के लिए सेवा शर्तों को स्वीकृति दे दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed