फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First rally recruitment of Agniveers will be Tomorrow in Hisar of Haryana

Agnipath Scheme: कल हिसार में अग्निवीरों की पहली रैली भर्ती, हजारों युवाओं ने किया है आवेदन

Thu, 11 Aug 2022 09:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Aug 2022 09:30 PM IST
सार

भर्ती निदेशक कर्नल मोहित सैनी ने बताया कि अग्निवीरो की भर्ती को लेकर हमारी ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि भर्ती पारदर्शी तरीके से होगी। युवा किसी के झांसे में आकर न फंसे। मानकों के आधार पर ही युवाओं की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
First rally recruitment of Agniveers will be Tomorrow in Hisar of Haryana
अभ्यास करते युवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार कैंट में शुक्रवार से अग्निवीरों की पहली भर्ती शुरू होगी। इसको लेकर कैंट में तैयारियां पूरी कर ली गई है। कैंट के बाहर सेना के जवान तैनात कर दिए गए हैं। 40 से ज्यादा कैमरों की निगरानी में भर्ती होगी। हिसार, सिरसा, जींद और फतेहाबाद जिले के युवाओं की अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, टेक्निकल तथा ट्रेड्समैन की भर्ती होगी।

विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय के मुताबिक पहले दिन शुक्रवार को हिसार जिला, तहसील नारनौंद, सिरसा जिला, तहसील डबावाली, रानिया, ऐलनाबाद, गोरीवाला और नाथूसरी चोपटा के युवाओं की भर्ती होगी। सबसे पहले युवाओं का फिजिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा। जिसमें 1600 मीटर की दौड़, बीम, जिक-जैक पर बैलेंस और फिर नौ फुट का गड्ढा पार होगा। 
विज्ञापन


वहीं भर्ती को लेकर युवाओं में जोश देखने को मिल रहा है। हजारों युवाओं ने भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। गुरुवार शाम को कैंट के बाहर युवाओं की भीड़ लग गई। भर्ती निदेशक कर्नल मोहित सैनी ने बताया कि अग्निवीरो की भर्ती को लेकर हमारी ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि भर्ती पारदर्शी तरीके से होगी। युवा किसी के झांसे में आकर न फंसे। मानकों के आधार पर ही युवाओं की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी के भीम स्टेडियम में नवंबर में होगी भर्ती
अग्निवीर योजना के तहत वर्ष 2022-23 के लिए नवंबर महीने में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भिवानी के भीम स्टेडियम में होने वाली इस रैली में चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, भिवानी व रेवाड़ी जिले के युवा भाग लेंगे। इच्छुक युवा एक अगस्त से joinarmy.nic.in वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। 

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि एक अक्तूबर 1999 से एक अप्रैल 2005 के बीच पैदा हुए युवा इस रैली में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ज्वाइन आर्मी वेबसाइट पर पंजीकरण करते समय युवा अपना मोबाइल नंबर अवश्य लिखें और फार्म भरने के बाद सबमिट पर क्लिक जरूर करें।

 
रजिस्ट्रेशन का समय एक अगस्त से 30 अगस्त तक है। इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। इसका किसी कोचिंग अकादमी या संस्थान से संबंध नहीं है। भर्ती के लिए सेना किसी प्रकार का ट्रायल नहीं करवाती है, इसलिए युवाओं से अपील है कि वे किसी अफवाह के बहकावे में न आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed