{"_id":"b8972e0054edda03c24c47d4b59656a4","slug":"first-monday-at-sawan-tample-full-pilgrims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का पहला सोमवार: मंदिरों में उमड़े शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का पहला सोमवार: मंदिरों में उमड़े शिवभक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के आज पहले सोमवार के चलते मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक, कीर्तन, शृंगार और आरती चल रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-20 के गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि शाम में भगवान का भव्य शृंगार किया जाएगा। आरती के बाद भक्तों को प्रसाद बांटा जाएगा।
सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह खीर और मालपुए का लंगर लगाया जाएगा। मंदिर के प्रधान सुनील चोपड़ा ने बताया कि शिवालय को फूलों से सजाया जाएगा। शिव का भव्य शृंगार होगा। सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर में हर रोज शृंगार किया जा रहा है। सेक्टर-8 के प्राचीन शिव मंदिर में कीर्तन का आयोजन किया जाऐगा।
विज्ञापन
सेक्टर-40 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में भव्य आयोजन होगा। सेक्टर-44 के श्री सनातन धर्म मंदिर में सोमवार को कीर्तन का आयोजन होगा। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर के प्रधान राकेश पाल मौदगिल ने बताया कि मंदिर में चार प्रहर की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
सेक्टर-8 के प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद ने बताया कि सोमवार को व्रती व्रत रखेंगे। मंदिर में हवन का भी आयोजन होगा। भगवान का रुद्राभिषेक होगा। शाम में बाबा का शृंगार और आरती होगी।