फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First FIR for not maintaining cleanliness in Mohali 89 diarrhea patients found in four days

मोहाली में साफ-सफाई न रखने पर पहली FIR: चार दिन में डायरिया के 89 मरीज मिले, शुक्रवार को 14 नए मामले

Fri, 26 Jul 2024 10:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 26 Jul 2024 10:21 PM IST
सार

पंजाब के मोहाली में डायरिया से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। चार दिन में 89 मरीज मिल चुके हैं। वहीं साफ-सफाई की हिदायतों का उल्लंघन करने पर मोहाली में पहली एफआईआर भी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
First FIR for not maintaining cleanliness in Mohali 89 diarrhea patients found in four days
लोगों से बात करते अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली के गांव कुंभड़ा में डायरिया का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को यहां से दोपहर 2 बजे तक 14 नए मरीज आए हैं। अब चार दिनों में डायरिया के मरीजों की संख्या 89 पर पहुंच गई है। साथ ही चार मरीजों में हैजा की पुष्टि हुई है। इनमें तीन मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है, एक मरीज को छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट की ओर से साफ-सफाई को लेकर दिए गए आदेशों के उल्लंघन पर फेज-8 के थाने में पहली एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का पालन न करने पर बीएनएस की धारा 223 के तहत मोहाली के थाना फेज-8 में पहली एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 ध्यान रहे कि घर/दुकान/होटल/पीजी मालिकों द्वारा भंडारण टैंकों की सफाई में ढिलाई पर जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने जलजनित और वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के मद्देनजर घरों, किराए के घरों/दुकानों और होटलों/पीजी हाउसों के जल भंडारण टैंकों की नियमित सफाई के आदेश दिए थे। आयुक्त एमसी, ईओ एमसी, बीडीपीओएस, कार्यकारी अभियंता सार्वजनिक स्वास्थ्य और सिविल सर्जन को आदेश दिया गया है कि अगर कोई भी जनहित में आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त नवजोत कौर और एडीसी (विकास) सोनम चौधरी ने जमीनी स्तर पर चल रही निवारक गतिविधियों की समीक्षा करने के लिए संयुक्त दौरा किया। गांव कुंभड़ा में जलापूर्ति डीडब्ल्यूएसएस द्वारा विभागीय ट्यूबवेल और गमाडा से नहरी पानी के माध्यम से की जा रही है। क्षेत्र में पानी की आपूर्ति में खराबी का कारण/जांच करने के लिए आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) की ओर से सर्वेक्षण किया जा रहा है।

इलाके की सफाई के लिए टीमें गठित

गांव कुंभड़ा में फैले डायरिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चुस्त है। शुक्रवार को नगर निगम की कमिश्नर नवजोत कौर खुद अधिकारियों के साथ गांव में मौजूद रहीं। उनके साथ नगर निगम के अधिकारियों के अलावा जल सप्लाई विभाग, सेहत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को डायरिया से लोगों को छुटकारा दिलवाने के लिए हिदायतें दी। उन्होंने गांव और इसके साथ लगते इलाके में सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए पांच-पांच सदस्यों की चार टीमों का गठन किया है। इनकी डयूटी गांव कुंभड़ा और साथ के इलाकों में लगाई गई है। हिदायत दी है कि प्रभावित इलाके में रोजाना दो बार फॉगिंग करवाई जाए और इसके साथ ही मच्छरों के खात्मे के लिए स्प्रे और लिटरिंग करने वाले व्यक्तियों पर सख्त करवाई करने के भी निर्देश दिए। 


लोगों को दी गई हिदायतें

निगम इंजीनियर, सहायक इंजीनियर, पब्लिक हैल्थ विभाग को आम जनता के लिए लगातार पानी की सप्लाई करने के लिए साफ और क्लोरोनेटिड पानी के टैंकर मुहैया करवाने के लिए कहा। मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए प्राइमरी हेल्थ सेंटर में रात के समय एमरजेंसी केस में एंबुलेंस के लिए ड्राइवर की मांग की गई थी, जिसको ध्यान में रखते हुए निगम के एक ड्राइवर की ड्यूटी इस कैंप में लगाई गई। इस दौरान कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि इस बीमारी से बचाव के लिए सेहत विभाग की ओर से समय समय पर जारी की गई हिदायतों का पालना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed