{"_id":"5f3531b7a9864577e44cd238","slug":"firozpur-rail-division-completed-pending-development-work-amid-corona-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में रेलवे रच रहा कीर्तिमान, ये प्रोजेक्ट किए पूरे, बाकी ने पकड़ रखी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में रेलवे रच रहा कीर्तिमान, ये प्रोजेक्ट किए पूरे, बाकी ने पकड़ रखी रफ्तार
Thu, 13 Aug 2020 09:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Aug 2020 09:18 PM IST
सार
- कोरोना काल में रेल डिवीजन फिरोजपुर ने पूरे किए लंबित विकास कार्य
- डीआरएम कटरा-बनिहाल के बीच बिछ रही रेल लाइन का चलता रहा कार्य
- अमृतसर-अटारी सेक्शन को इलेक्ट्रॉनिक इंटर लॉकिंग में किया गया तब्दील
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे ने कोरोना काल में भी कीर्तिमान रच दिया है। रेल डिवीजन फिरोजपुर ने पिछले छह माह में लंबित कार्यों को पूरा कर लिया है। वहीं कई सेक्शनों ने विद्युतीकरण का काम भी पूरा कर लिया है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए डिवीजन में 214 आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने के अलावा कई रेलगाड़ियों के कोचों को भी आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा कटरा-बनिहाल के बीच बिछ रही रेल लाइन के काम में भी तेजी आई है। यह जानकारी रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम राजेश अग्रवाल ने वीडियो प्रेसवार्ता के दौरान दी है।रेल डिवीजन फिरोजपुर के सभी विभागों के अधिकारियों ने कोरोना महामारी के दौरान विकास कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डीआरएम अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल में पुरानी रेल पटरी को उखाड़ नई बिछाई गई है।
विज्ञापन
कई सेक्शनों का विद्युतीकरण किया गया। दिल्ली से लुधियाना के बीच 130 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन चलाने की स्वीकृति मिल चुकी है। उक्त सेक्शन पर कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। रेल डिवीजन फिरोजपुर ने कोविड-19 के छह माह के दौरान मालगाड़ियों से करोड़ों रुपये की आमदनी की है। कोरोना के दौरान पांच लाख मजदूरों को स्पेशल ट्रेनों से घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
नहीं रुका कटरा-बनिहाल रेल लाइन का काम: सीईओ
जम्मू-कश्मीर के बीच बिछाई जा रही रेल लाइन के प्रोजेक्ट के सीईओ विजय शर्मा ने बताया कि उधमपुर, कटरा, बनिहाल, कांजीकुंड व बारामुल्ला तक 161 किमी रेल पटरी बिछा दी गई है। 111 किलोमीटर का भाग बचा है। इस भाग पर काम करना चुनौतीपूर्ण है। ये कार्य दिसंबर 2022 तक पूरा करना है। इस प्रोजेक्ट में सुरंगों की लंबाई लगभग 163 किलोमीटर है। 126 किलोमीटर सुरंगों की लंबाई पूरी कर ली गई है। 37 पुल हैं इनमें से बीस पुल बनाए जा चुके हैं। इस प्रोजेक्ट का सबसे खतरनाक पुल चिनाब नदी पर बन रहा है।