{"_id":"60706a2f8ebc3e8d2f3e708a","slug":"firozpur-district-mandi-officer-caught-25-thousand-wheat-sacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती का खेल : पंजाब की मंडी में पहुंच रहा यूपी का गेहूं, फिरोजपुर में 25 हजार बोरियां पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती का खेल : पंजाब की मंडी में पहुंच रहा यूपी का गेहूं, फिरोजपुर में 25 हजार बोरियां पकड़ीं
Sat, 10 Apr 2021 03:48 AM IST
ajay kumar
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 10 Apr 2021 03:48 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश से फिरोजपुर की लोहगढ़ मंडी में ट्राले में लादकर लाई गई गेहूं की लगभग 25 हजार बोरियां पकड़ी हैं। संबंधित विभाग ने जांच के बाद कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस को मामले की शिकायत दी है। यही नहीं आढ़ती का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भी की गई है। जानकारों के मुताबिक यूपी से 1100 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं आता है और प्रति क्विंटल 230 रुपये खर्च पड़ता है। जबकि पंजाब में सरकारी रेट 1975 रुपये है। इस पर प्रति क्विंटल आढ़ती को 645 रुपये का लाभ होता है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक यूपी से गेहूं की बोरियां कंटेनर के माध्यम से फिरोजपुर के गांव लोहगढ़ मंडी में पहुंचते ही इसकी भनक जिला मंडी बोर्ड के अधिकारियों को लग गई और वह वहां पहुंचे। जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू हुई। पंजाब में शनिवार से गेहूं की खरीद शुरू हो रही है। जिस आढ़ती ने यह गेहूं यूपी से मंगवाया है, उसे 10 अप्रैल को सरकारी खरीद एजेंसियों को बेचना था।
विज्ञापन
मौसम खराब होने के कारण पंजाब में बहुत कम किसानों ने गेहूं की कटाई की है, इसीलिए अधिकांश मंडियों में गेहूं नहीं पहुंचा है। ज्यादातर किसान 13 अप्रैल को रीति रिवाज के मुताबिक पूजा पाठ कर गेहूं की कटाई शुरू करते हैं। इसी आड़ में कुछ आढ़ती यूपी से गेहूं मंगवाकर 10 अप्रैल को बेचने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
गांव लोहगढ़ की मंडी में गेहूं की इतनी बोरियां पहुंचने से सभी लोग हैरान रह गए और इसकी भनक पनग्रेन के अधिकारियों को लग गई। उधर, जिला मंडी बोर्ड के अधिकारी बेदी का कहना है कि लोहगढ़ में दूसरे राज्यों से पहुंचे गेहूं की जांच-पड़ताल की जा रही है। बेदी ने बताया कि ये लगभग ढाई से तीन हजार गेहूं की बोरियां हैं। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस को शिकायत दे दी गई है। यही नहीं जिस आढ़ती ने गेहूं मंगवाई है, उसका लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई है।
कंटेनर का किया इस्तेमाल
सूत्रों के मुताबिक किसानों के चल रहे आंदोलन दौरान टोल प्लाजा पर यूपी से आने वाले धान की बोरियों से लदे कई ट्रक रोक लिए गए थे। इसके विरोध में किसानों ने रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसी डर से कई आढ़ती ट्राले के जरिये भारी भरकम कंटेनर में गेहूं की बोरियां लादकर फिरोजपुर के गांव लोहगढ़ लाए हैं, ताकि टोल प्लाजा पर धरना दे रहे किसानों को पता न चले।