फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firozpur bus trolly collision due to smoke

घनी धुंध का कहर: तेज रफ्तार बस ट्राले से भिड़ी, पांच की मौत

Wed, 08 Nov 2017 12:10 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Wed, 08 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
firozpur bus trolly collision due to smoke
फिरोजपुर में सड़क हादसा
घने कोहरे के चलते फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव करि कलां में मंगलवार सुबह पंजाब रोडवेज की बस और ट्राले की भिड़ंत में दो शिक्षकों समेत पांच की मौत हो गई। हादसे में 35 लोग जख्मी हो गए, इनमें से सात की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस काफी तेज रफ्तार में थी और एक वाहन को ओवरटेक करते समय ट्राले से जा टकराई। सूचना मिलते ही एसएसपी भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसडीएम हरजीत सिंह ने बताया कि हादसे में पांच की मौत हो गई। सिविल अस्पताल में चार लोगों के शव पहुंचे। एक व्यक्ति ने अमृतसर में दम तोड़ा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस (पीबी05एल8223) छावनी बस अड्डे से मंगलवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे फाजिल्का के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में घनी धुंध थी। बस को परमजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी फिरोजशाह चला रहा था। यात्रियों के अनुसार चालक काफी तेज बस चला रहा था। कंडक्टर ने उसे रफ्तार धीमी करने को कहा था, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। वहीं बस का हार्न भी खराब था। जैसे ही बस गांव करि कलां के पास पहुंची तो चालक ने आगे जा रहे एक वाहन को ओवर टेक करने का प्रयास किया। सामने से ट्राला आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख का मुआवजा

firozpur bus trolly collision due to smoke
Accident
ट्राले वाले ने भी काफी दूर से ब्रेक लगानी शुरू कर दी थी, लेकिन बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह ट्राले से टकराने के बाद सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में संगीत टीचर सुधीर कुमार ग्रोवर (43) निवासी बस्ती टैंका वाली फिरोजपुर, आईटीआई जलालाबाद इलेक्ट्रिकल इंस्ट्रक्टर अर्जुन सिंह (37) पुत्र जसवंत सिंह निवासी फिरोजपुर छावनी, बस चालक परमजीत सिंह, ट्राला चालक बूटा सिंह वासी सुनाम और एक अन्य की मौत हो गई। हादसे में बस सवार 35 लोग जख्मी हो गए। घायलों में पुलिस मुलाजिम अमृतपाल सिंह पुत्र हरपाल सिंह वासी जंडवाला, हरपाल सिंह, बलबीर कौर, राकेश कुमार, मनप्रीत कौर पुत्री कश्मीर सिंह, सुरिंदर कुमार पुत्र राम प्रकाश और सुखजिंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी को फरीदकोट और अमृतसर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा 
पंजाब सरकार ने मंगलवार को हादसे में मरने वाले के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। जख्मियों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed