फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing On A Man In Punjab's Firozpur

पंजाबः फिरोजपुर में बाजू पर लगी गोली, काटना पड़ा हाथ, जानें पूरा मामला

Tue, 10 Sep 2019 08:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Sep 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
Firing On A Man In Punjab's Firozpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

फिरोजपुर के थाना आरिफके के अंतर्गत गांव कमाला बोदलां में सात लोगों ने एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से गोली चलाई। गोली पीड़ित के बाजू में जाकर लगी, जिस कारण उसका हाथ काटना पड़ा। बताया जा रहा है कि पंचायती चुनाव की रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था। थाना आरिफके पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित के बयान पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


पीड़ित निशान सिंह निवासी गांव कमाला बोदलां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह कामकाज कर घर लौट रहा था। आरोपियों ने उसे घर के पास घेर लिया। आरोपी जसपाल सिंह ने अपने साथियों के साथ उसे जान से मारने की नीयत से उस पर पिस्तौल से गोली दाग दी, गोली निशान सिंह की बाजू पर लगी, जिस कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। निशान सिंह को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसका हाथ काट दिया। 
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोपियों की पहचान जतिंदर सिंह, जसपाल सिंह, रणजीत सिंह, लवप्रीत सिंह, थम्मण सिंह, ओंकार सिंह व जगमीत सिंह के रूप में की है। उधर, उक्त मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर जगदीप सिंह के मुताबिक पीड़ित के बयान पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed