फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing in village pamali of Halwara, man injured

लुधियाना में फायरिंग: पुरानी रंजिश में युवक पर चलाई गोलियां, कार का शीशा और सीट को चीर पीठ में लगी एक गोली

Fri, 22 Sep 2023 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Sep 2023 12:58 PM IST
सार

ट्रेक्टर टोचन मुकाबलों में शुरू हुई रंजिश ने गुरुवार रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और 25 साल के इंदरजीत सिंह की जान पर बन आई है। जानकारी के अनुसार इंदरजीत सिंह की पत्नी और भाई कनाडा में रहते हैं। वह बतौर ट्रक ट्राला मैकेनिक कनाडा की पीआर पाने के लिए तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Firing in village pamali of Halwara, man injured
हलवारा में फायरिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हलवारा के थाना जोधां के गांव पमाली में गुरुवार रात 10 बजे दो बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए पांच युवकों ने एक युवक की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पीड़ित इंदरजीत अहमदगढ़ मंडी के गांव पोहीड़ से ट्रक मैकेनिक की ट्रेनिंग लेने के बाद गांव पमाली आ रहा था। 
विज्ञापन


जैसे ही इंदरजीत ने खेतों में बने अपने घर की तरफ कार को मोड़ा तो घात लगाकर बैठे उसके गांव के ही चार युवकों ने अपने एक और साथी के साथ मिलकर उस पर फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायर उसकी कार पर लगे। एक गोली कार का शीशा और सीट को चीरती हुई इंदरजीत सिंह की पीठ में लग गई। फायरिंग के बाद पांचों युवक फरार हो गए। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: जालंधर पहुंचे भगवंत मान: पीएपी में पासिंग आउट परेड में हुए शामिल, 2999 कांस्टेबल ने दी सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल इंदरजीत सिंह को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से खराब हालत को देख उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया। लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में इंदरजीत का इलाज चल रहा है लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं थाना जोधां में गुरप्रीत सिंह गुरी, सिमरन सिंह, नरिंदर सिंह, जगदीप सिंह सभी वासी पमाली और जगजीत सिंह वासी ललतों के खिलाफ धारा 307, असला एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। 



ट्रेक्टर टोचन मुकाबलों में शुरू हुई रंजिश ने गुरुवार रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और 25 साल के इंदरजीत सिंह की जान पर बन आई है। जानकारी के अनुसार इंदरजीत सिंह की पत्नी और भाई कनाडा में रहते हैं। वह बतौर ट्रक ट्राला मैकेनिक कनाडा की पीआर पाने के लिए तैयारी कर रहा है। वह पोहीड़ स्थित एक वर्कशॉप में ट्रेनिंग ले रहा है। इंदरजीत रोज पोहीड़ से रात 9-10 बजे तक वापस अपने घर आता है। हमलावरों को उसके इस रूटीन की खबर थी। गुरुवार रात को जब इंदरजीत अपनी कार में घर लौटा तो उस पर गोलियों की बौछार कर की गई। 

थाना जोधां की प्रभारी इंस्पेक्टर किरनदीप कौर ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ इंदरजीत सिंह के पिता बलविंदर सिंह के बयान पर मुकदमा दर्ज करके कार्यवाई शुरू कर दी है। किसी आरोपी की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उम्मीद है आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed