{"_id":"650d23920578e54a010fd7f5","slug":"cm-bhagwant-mann-in-pap-jalandhar-all-update-in-hindi-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर पहुंचे भगवंत मान: पीएपी में पासिंग आउट परेड में हुए शामिल, 2999 कांस्टेबल ने दी सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर पहुंचे भगवंत मान: पीएपी में पासिंग आउट परेड में हुए शामिल, 2999 कांस्टेबल ने दी सलामी
Fri, 22 Sep 2023 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:01 PM IST
सार
इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह पासिंग आउट परेड नहीं, उम्मीद परेड है। पंजाब में सिर्फ राजनीतिक रैलियां रह गई थी। असल में रंगले पंजाब का रंग यह है कि पंजाब में नियुक्ति पत्र इन्वेस्टमेंट समिट हो रहे हैं। यह रंगले पंजाब का रंग है।
विज्ञापन
पीएपी पहुंचे सीएम भगवंत मान
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को जालंधर पीएपी पहुंचे और पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। पंजाब पुलिस में नए भर्ती हुए 2999 पुलिस जवानों ने अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री को सलामी दी। इस दौरान मान ने शहीद एएसआई गुरदीप सिंह और एएसआई बलबीर सिंह के परिवारों को पंजाब पुलिस बीमा योजना के तहत एक-एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ पुलिस की पहल: पासपोर्ट सत्यापन के लिए खाकी पहनकर नहीं आएगी पुलिस, बेहद खास यूनिफार्म से होगी पहचान
सीएम मान ने कहा कि यह पासिंग आउट परेड नहीं, उम्मीद परेड है। पंजाब में सिर्फ राजनीतिक रैलियां रह गई थी। असल में रंगले पंजाब का रंग यह है कि पंजाब में नियुक्ति पत्र इन्वेस्टमेंट समिट हो रहे हैं। यह रंगले पंजाब का रंग है। आज लड़कियों के मां-बाप खुश होंगे कि हमारी बेटियां इतनी सख्त ट्रेनिंग कर चुकी हैं। 560 सब इंस्पेक्टरों को नौकरी मिली तो गांवों में ढोल बजे थे। हर साल पुलिस को अपडेट करेंगे। हर दिसंबर में नियुक्ति पत्र मिलेंगे। सीएम ने कहा कि हम एआई में पुलिसिंग ला रहे हैं। गूगल हमारे संपर्क मैं हैं। हम पुलिस को नंबर वन बनाएंगे। मान ने कहा कि अब नियुक्ति पत्र बांटने का वक्त है। नीयत साफ होती है तो रब साथ देता है। अब काफी इंतजार हो गया, अब फल खाने का वक्त है।