फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing in court complex

हरियाणाः रोहतक कोर्ट परिसर में चली गोलियां, 1 की मौत 6 घायल

Wed, 29 Mar 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 29 Mar 2017 09:29 AM IST
firing in court complex
कोर्ट परिसर में चली गोलियां - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में रोहतक कोर्ट के परिसर गेट के बाहर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। कोर्ट परिसर के बाहर में हुई फायरिंग में एक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे रोहतक के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस कैदियों को लेकर आ रही थी।  उसी समय कोर्ट के बाहर बदमाशों ने विचारधीन कैदी रमेश लुहार सहित 7 लोगों पर फायरिंग कर दिया। बदमाश महिलाओं के कपड़े पहनकर आए थे. घायलों को तुरंत पीजीआई ले जाया गया, लेकिन एक शख्स की मौत हो गई। 

दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में चली गोलियों ने अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वालों में 6 लोग शामिल थे, जिनमें से 1 ने महिला के कपड़े पहन रखे थे। अंधाधुंध फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिनमें से 1 आरोपी को पुलिस ने पकड़ भी लिया है। जिन लोगों पर गोली चलाई गई वो कोर्ट में पेशी के लिए आए थे, और गाड़ी में बैठते वक्त उन पर ये गोलियां चलाई गईं। बता दें कि बता दें कि रमेश लोहार काफी समय से जेल में बंद है और मंगलवार को पेशी के लिए कोर्ट में लाया गया था। 


हिस्ट्री शिटर है रमेश लोहर 
रमेश लोहर रोहतक के गांव बोहर का रहने वाला है। गांव के नरेश काला के साथ उसकी पुरानी दुश्मनी है, वहीं हरियाणा और दिल्ली के विभिन्न पुलिस थानों में रमेश के खिलाफ 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं।  21 मई 2013 को रोहतक में पुराना शुगर मिल के पास स्थित रमेश लोहार के प्राॅपर्टी डीलर कार्यालय में उसके गैंग के सदस्य नरेश उर्फ काला बोहरिया पर हमला करने का प्लान बना रहे थे।
विज्ञापन


हरियाणा और दिल्ली पुलिस की टीम ने रमेश लोहार के दफ्तर पर दबिश डाली तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।  मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस के एक जवान के पैर में गोली लग गई थी। पुलिस ने रमेश लोहार गैंग के 12 लोगों के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed