{"_id":"65bd0bc0215cfa7ce40c1d55","slug":"firing-at-the-house-of-a-close-of-terrorist-hardeep-nijjar-in-canada-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कनाडा में आतंकी हरदीप निज्जर के करीबी के घर पर फायरिंग, 20 राउंड गोली चलने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कनाडा में आतंकी हरदीप निज्जर के करीबी के घर पर फायरिंग, 20 राउंड गोली चलने से दहशत
Fri, 02 Feb 2024 09:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 02 Feb 2024 09:07 PM IST
सार
कनाडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं घर को सील कर दिया गया है। 20 राउंड फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बता दें कि पिछले साल कनाडा में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
हरदीप सिंह निज्जर।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के बीसी के सरे में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के करीबी के घर पर अज्ञात युवकों ने फायरिंग की है। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। निज्जर के करीबी सिमरनजीत सिंह के घर पर करीब 20 राउंड फायरिंग की गई है। गोली लगने से घर के बाहर खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। कई गोलियां घर की दीवार पर लगीं। कनाडा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
घटना सरे के बीसी में 154 स्ट्रीट के 2800 ब्लॉक के पास की है। गोली गुरुवार रात करीब 1:20 बजे चली। यह घर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के करीबी सिमरनजीत सिंह का है। पुलिस ने इलाके में पड़ोसियों और गवाहों से बात कर हमलावरों का हुलिया पता करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने घर को सील कर जांच शुरू कर दी है। कनाडा पुलिस का कहना है कि गोली क्यों चली? इसके बारे में अभी कुछ भी कहना सही नहीं है। इस घटना में सिमरनजीत सिंह का छह साल का लड़का बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन